Categories: मनोरंजन

यूपी सरकार आज से जनता के द्वार, टीम के साथ दोनों डिप्टी सीएम भी होंगे मैदान में

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

सरकार शुक्रवार से रविवार तक जनता के द्वार रहेगी। 18 मंडलों के लिए उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के नेतृत्व में गठित मंत्री समूह मंडल मुख्यालयों और जिलों का दौरा कर सरकार की योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। भ्रमण के लिए ज्यादातर मंत्री गुरुवार की देर रात ही संबंधित जिलों में पहुंच गए। मंडलों के भ्रमण के लिए दोनों उप मुख्यमंत्री की टीम में एक-एक राज्य मंत्री को शामिल किया गया है। शेष 16 कैबिनेट मंत्रियों की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समूह बनाए गए हैं। इनमें एक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और एक राज्यमंत्री नियुक्त शामिल है।

जन चौपाल लगाकर सुनेंगे समस्याएं

समूह भ्रमण के दौरान जन चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनेंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे। किसी एक ब्लॉक और तहसील का भी औचक निरीक्षण करेंगे। दलित व मलिन बस्ती में सहभोज कर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी  गुणवत्ता परखेंगे। कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ महिला सुरक्षा, एससी-एसटी के प्रकरणों में अभियोजन स्वीकृति की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। पुलिस पेट्रोलिंग, बाल यौन अपराधों, व्यापारियों की समस्याओं, गैंगेस्टर पर कार्रवाई की समीक्षा करेंगे।

15 मई तक शासन को रिपोर्ट सौंपेंगे

मंत्री समूह मंडल के दौरे के दौरान बैठकों में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करेंगे। पूर्व जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और विचार परिवार के संगठनों से भी संपर्क कर फीडबैक लेंगे। मंत्री समूह 15 मई तक अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रस्तुत करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर कैबिनेट बैठक में आगे का रोडमैप तैयार किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आगरा और ब्रजेश पाठक को वाराणसी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को मुरादाबाद मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है।

ये भी पढ़ेंः देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, महामारी से होने वाली मौतों में भी बढ़ोतरी

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago