होम / किशोर ने तीन साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

किशोर ने तीन साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

• LAST UPDATED : July 24, 2022

इंडिया न्यूज, गोंडा (UP in Crime) : गोंडा में नशे की हालत में किशोर ने तीन साल की मासूम के साथ खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मासूम की हालत बिगड़ने पर उसे छोड़कर भाग गया। मासूम ने घर पहुंचकर घटना बताई तो परिजन दंग रह गए। पुलिस से शिकायत पर आरोपी किशोर को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करके बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

खेलने के बहाने घर से ले गया किशोर

वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन साल की मासूम घर के सामने खेल रही थी। गांव का एक किशोर नशे की हालत में उसके यहां पहुंचा और लुकाछिपी खेलने के बहाने उसे बुला ले गया। खेलते-खेलते वह मासूम को एक सुनसान खेत में ले गया। यहां मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात की।

मासूम रोती हुई पहुंची घर

घटना के बाद मासूम रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। मासूम की मां ने वजीरगंज थाने में आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। वजीरगंज थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मासूम का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः  पांच साल की बच्ची से दरिंदगी, झाड़ियों में खून से मिली लथपथ

यह भी पढ़ेंः चाचा ने भतीजी की गोली मारकर की हत्या

यह भी पढ़ेंः गंगाजल लेकर ग्वालियर जा रहे कांवड़ियों को डंपर ने रौदा, छह की मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox