होम / Jhansi: आज झांसी दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव, इस पूर्व विधायक से करेंगे मुलाकात

Jhansi: आज झांसी दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव, इस पूर्व विधायक से करेंगे मुलाकात

• LAST UPDATED : December 26, 2022

Jhansi

इंडिया न्यूज, झांसी (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 26 दिसंबर को झांसी दौरे पर रहेंगे। अखिलेश यादव झांसी जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव से मिलने आ रहे हैं। साथी कुछ कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। वह रात में सर्किट हाउस में आराम करेंगे। इससे पहले अखिलेश यादव का काफिला 22 दिसम्बर को झांसी आने वाला था, लेकिन, प्रशासन द्वारा उनके हेलीकॉप्टर को पुलिस लाइन में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली थी। जिसके चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। अब अखिलेश अपने प्राइवेट हेलीकॉप्टर से झांसी आ रहे हैं।

अखिलेश यादव का शेड्यूल
समाजवादी पार्टी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक अखिलेश दो दिन झांसी में रुकेंगे। दोपहर 2 बजे अखिलेश यादव का निजी विमान झांसी हैली पैड पर उतरेगा। दोपहर 2.30 बजे वह झांसी जेल पहुचेंगे। यहां वह दीपनारायण सिंह यादव से लगभग 45 मिनट तक मुलाकात करेंगे। इसके बाद 3.30 बजे अखिलेश यादव दीपनारायण सिंह यादव के परिजनों से मुलाकात करेंगे। शाम 4.15 बजे सपा नेता सीताराम कुशवाहा के आवास पर जायेंगे। इसके बाद महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम से उनके घर पर मुलाकात करेंगे। वहीं शाम 5.30 बजे अखिलेश यादव सर्किट हाउस में झांसी के व्यापारियों से मिलेंगे।

पार्टी कैडर का बढ़ाएंगे मनोबल
निकाय चुनावों से पहले हो रहे इस दौरे को कई मायनों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि बुंदेलखंड के नगरीय निकायों में समाजवादी पार्टी की स्थिति मजबूत रही है। ऐसे में, अपने इस दौरे से वह पार्टी कैडर का मनोबल बढ़ाएंगे। साथ ही नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए समीकरणों को साधने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें: Unnav: UP में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, आगरा के बाद उन्नाव में मिला कोरोना संक्रमित

Connect Us Facebook | Twitter

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox