होम / UP Kisan News: लखनऊ में किसानों की महापंचायत; बोले- गांवों में किसानों को बिजली का संकट

UP Kisan News: लखनऊ में किसानों की महापंचायत; बोले- गांवों में किसानों को बिजली का संकट

• LAST UPDATED : September 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), UP Kisan News: भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान का कहना है कि किसानों की समस्याओं के खात्मे के लिए राजधानी आए हैं। सरकार किसानों को गन्ना का मूल्य दिलाए। मवेशियों से फसलों को नुकसान पहुंचा है, उससे प्रदेशभर में किसान परेशान हैं। इस प्रभावी अंकुश लगाया जाए।

चीनी मिलों में किसानों का बकाया करोड़ों रुपये 

लखनऊ में सोमवार को इको गार्डेन पार्क में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकारों से कहा कि गांवों में किसानों को बिजली का संकट है मीटर लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों में किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है सरकार भुगतान दिलवाएं।

रखवाली करने के बाद भी नहीं बचा पा रहे फसल

किसानों की समस्याओं के खात्मे के लिए राजधानी आए हैं। सरकार किसानों को गन्ना का मूल्य दिलाए। मवेशियों से फसलों को नुकसान पहुंचा है, उससे प्रदेशभर में किसान परेशान हैं। किसान फसल बचाने के लिए दिन रात रखवाली करने के बाद भी नहीं बचा पा रहे है। इको गार्डेन पार्क में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकारों का कहना है कि गांवों में बिजली का संकट है।

पंचायत में कई अध्यक्ष शामिल

किसान फसल बचाने के लिए दिन रात रखवाली करने के बाद भी नहीं बचा पा रहा है। सरकार किसानों को MSP का लाभ नहीं दे रही है। इसे लेकर रहेंगे। इको गार्डेन में प्रदेश भर से हजारों महिला व पुरुष किसान कार्यकर्ता पहुंचे हैं। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश रावत आदि मौजूद थे।

Also read:

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox