Categories: मनोरंजन

यूपी विधानमंडल का सत्र आज से, सपा ऑफिस से विधानभवन तक पदयात्रा करेंगे अखिलेश

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। यूपी विधानमंडल का सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस बाबत तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं सपा चीफ अखिलेश यादव ने पार्टी ऑफिस से विधानभवन तक पदयात्रा करने की घोषणा की है। फलतः सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अखिलेश की पदयात्रा को लेकर विक्रमादित्य मार्ग को छावनी बना दिया गया है। वीवीआईपी चौराहा से लेकर सपा कार्यालय तक बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में फोर्स लगा दी गई है।

सपा ऑफिस से सभी विधायक पैदल जाएंगे विधानभवन

पदयात्रा के लिए अखिलेश यादव सपा कार्यालय पहुंच गए हैं। पार्टी के अन्य विधायक भी कार्यालय पहुंच गए हैं। यहां से सभी विधायक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विधानभवन के लिए पैदल ही निकलेंगे। यूपी विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। 23 सितंबर तक चलने वाले 18वीं विधानसभा के दूसरे सत्र को शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई।

कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

मुख्य विपक्षी सपा के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार फेल रही है। प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। खास तौर पर महिलाओं पर अपराध का ग्राफ ज्यादा बढ़ा है। विपक्षी दलों के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। महंगाई से जनता को दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को सदन में इन मुद्दों के आधार पर घेरा जाएगा।

यह भी पढ़ेंः मोहाली वीडियो कांड में हुआ बड़ा एक्शन, वार्डन को हटाने के बाद छह दिन बंद रहेगा कैम्पस

Connect With Us : Twitter | Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago