होम / Lucknow: जल्द अयोध्या जाएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, व्यापारियों का जानेंगे हाल

Lucknow: जल्द अयोध्या जाएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, व्यापारियों का जानेंगे हाल

• LAST UPDATED : December 30, 2022

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। रामनगरी अयोध्या से आए व्यापारियों ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सपा मुखिया को अपनी आपबीती और भाजपा राज में हुए अन्याय की गाथा सुनाई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर विनाश हो रहा है।

‘डर और भय के माहौल में जी रहे अयोध्या के व्यापारी’
जिसते बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि अयोध्या में निर्माण के नाम पर व्यापारियों को उजाड़ा जा रहा है। उनको मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उद्योग और कारोबार में गुजरात के व्यापारियों को आरक्षण दिया जा रहा है। अयोध्या के व्यापारी डर और भय के माहौल में जी रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या के व्यापारियों के पूर्वजों ने जो घर बनाया, कारोबार बनाया था भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया।

सपा सुप्रीमो ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि व्यापारियों का जो नुकसान हुआ है उसके लिए ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाय। प्रेस कांफ्रेंस में सपा अध्यक्ष ने बताया कि हालात का जायजा लेने वह 27 जनवरी को अयोध्या जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Varanasi: दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, G20 सम्मेलन की तैयारियों का लेंगे जायज़ा

Connect Us Facebook | Twitter 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox