Categories: मनोरंजन

Lucknow: ‘ओपी राजभर जी का समाजवादी पार्टी कार्यालय में आना प्रतिबंधित’, सपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर!

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश में सपा और सुभासपा के बीच तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। अब एक नए मामले ने दोनों पार्टियों के बीच सियासी तकरार को हवा दे दी है। दरअसल, मंगलवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के बाहर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक पोस्टर पर लिखा देखा जा सकता है, ओम प्रकाश राजभर जी का समाजवादी पार्टी कार्यालय में आना प्रतिबंधित है। सूत्रों के मुताबिक ये पोस्टर समाजवादी युवजन सभा की ओर से लगाया गया है।

कब से है तकरार
दरअसल, दोनों ही पार्टियों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के समय गठबंधन किया था। लेकिन यह गठबंधन ज़्यादा वक्त तक टिक नहीं पाया था। चुनाव रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद ही यह गठबंधन टूट गया था। इस दौरान सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर लगातार सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते नज़र आ रहे थे। जिसके बाद से दोनों ही पार्टियों के बीच तकरार जारी है।

सुभासपा और भाजपा के गठबंधन की अटकलें
हालांकि, यह गठबंधन टूटने के बाद सुभासपा और भाजपा के गठबंधन की अटकलें तेज़ हो गईं थीं। सुभासपा प्रमुख कई मौकों पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ करते भी नज़र आए। साथ ही इस दौरान वह तीन बार डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से भी मिले। जिसके बाद अटकलों का बाज़ार और भी गर्म हो गया था। लेकिन अभी बीजेपी के साथ सुभासपा के गठंबधन को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: Rampur: अच्छे जीवन का वादा कर धर्म परिवर्तन की हुई कोशिश, पादरी समेत दो गिरफ्तार

Connect Us Facebook | Twitter

Aditya Shukla

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago