होम / UP: कड़ाके की ठंड के बावजूद नहीं बंद होंगे यूपी के स्कूल, 6 राज्यों में 15 दिन का अवकाश

UP: कड़ाके की ठंड के बावजूद नहीं बंद होंगे यूपी के स्कूल, 6 राज्यों में 15 दिन का अवकाश

• LAST UPDATED : December 26, 2022

UP

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश में इन दिनों ठंड से लोगों का बुरा हाल है। जिसका गहरा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। कई जगहों पर स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। वहीं कई स्कूलों में कुछ दिनों के लिए छुट्टी का फैसला किया गया है। यूपी में अभी छुट्टियों का आदेश जारी नहीं हुआ है।

यूपी में स्कूलों की की टाइमिंग
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के चलते लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, बदायूं जैसे जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कक्षा आठ तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित किए जाएंगे। वहीं अयोध्या में स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक खोले जाएंगे। गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों का समय 9 बजे से कर दिया गया है। इसके अलावा आजमगढ़ जिला प्रशासन ने 22 और 23 दिसंबर को अवकाश के आदेश दिए थे।

उत्तर भारत में स्कूलों का हाल
दिल्ली एनसीआर में शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी स्कूलों को 15 दिनों के लिए बंद कर दिया है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने बढ़ती ठंड के बीच छुट्टियों को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल 1 से 15 जनवरी तक बंद रहने वाले हैं। इसमें पहली से 8वीं कक्षा के सभी विद्यालय शामिल हैं। वहीं 9वीं से 12वीं के बच्चों की पढ़ाई पर प्रभावित न हो इसके लिए रेमेडियल क्लास का आयोजन किया जाएगा। वहीं हरियाणा के स्कूलों में एक जनवरी से 15 जनवरी तक छुट्टियों के आदेश दे दिए गए हैं। पंजाब सरकार ने भी 1 जनवरी 2023 तक स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: Gaziabad: RSS और रालोद के बीच जमकर मारपीट, 6 नामजद के खिलाफ केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox