होम / UP municipal election: यूपी नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी, आरक्षण में हुआ फेरबदल 

UP municipal election: यूपी नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी, आरक्षण में हुआ फेरबदल 

• LAST UPDATED : December 2, 2022

UP municipal election 

इंडिया न्यूज़, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)। यूपी नगर निकाय चुनाव के क्रम में गुरुवार को आरक्षण की सूची जारी कर दी गयी है। शासन द्वारा 8 नगर निगमों समेत 59 जिलों के वार्ड आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इसके तहत कई जिलों में आरक्षण में उलटफेर किया गया है।

इन क्षेत्रों की सूची हुई है जारी 
शासन द्वारा 8 नगर निगमों समेत 59 जिलों के वार्ड आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। 8 नगर निगमों में लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, गाजियाबाद, अलीगढ़, फिरोजाबाद, बरेली और शाहजहांपुर शामिल हैं। साथ ही जौनपुर, देवरिया, पीलीभीत, प्रतापगढ़, बदायूं बलरामपुर समेत 59 जिलों के वार्ड आरक्षण की आरक्षण सूचि जारी की गयी है।

सात दिनों के अंदर दे सकते हैं आपत्तियां 
सूची उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 9 क की उपधारा तथा उप्र नगर पालिका नियमावली 1994 के आधार पर जारी की गयी है। साथ ही आपत्तियां देने के लिए 7 दिन वक़्त दिया गया है। सात दिन के अंदर जिलाधिकारी को आपत्तियां दी जा सकती हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद की अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।

सूची में हुआ फेरबदल 
आरक्षण के चक्रानुसार पहले एससी महिला, फिर एससी पुरुष, ओबीसी महिला, फिर ओबीसी पुरुष, महिला फिर अनारक्षित लोग आते हैं। इस बार प्रदेश में 109 नहीं पंचायत बनाई गई है। साथ ही एक 131 का सीमा विस्तार किया गया है। नए और विस्तार किए गए क्षेत्रों में 2011 की जनगणना के आधार पर रैपिड सर्वे करते हुए पिछड़ों की सूचि निकाली गयी है। इन सब के चलते इस बार की आरक्षण सूचि में काफी फेर बदल आया है।

यह भी पढ़ें: Truck accident in uttarakhand: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में दर्दनाक हादसा, पैठाणी- पाबौ मार्ग पर खाई में गिरी ट्रक

Connect Us Facebook | Twitter
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox