Categories: मनोरंजन

अमेठी: पुत्र व पुत्री का गला काट महिला खुद भी फांसी के फंदे से लटक गई, पुलिस भी उलझी, जानें पूरा मामला

अमेठी, इंडिया न्यूज यूपी/यूके: शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कुकहा गांव में खौफनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर स्वयं फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह घटना का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरवाजा नहीं खुलने पर हुई घटना की जानकारी
धर्मराज पासी उर्फ धरमू लखनऊ में रहकर मजदूरी करता है। घर पर उसकी मां ननकाव पत्नी शीतला देई के अलावा चार साल की पुत्री निधि व ढाई साल का पुत्र रितेश रहते थे। सोमवार रात सभी भोजन कर सोने चले गए। सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो सास ननका ने ग्रामीणों से गुहार लगाई। गांव वाले मौके पर पहुंचे। आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला तो ग्राम प्रधान की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया।

खून से लथपथ पड़ा मिला मासूमों का शव
दरवाजा टूटते ही अंदर का दृश्य देखकर सभी लोग भयभीत हो गए। दोनों मासूमों का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। शीतला देई (28) भी रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटक रही थी। दोनों बच्चों की गर्दन कटी हुई थी। शिवरतनगंज पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिवरतनगंज अमरेंद्र सिंह ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। गांव में सनसनी के साथ मातम का माहौल है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है। बता दें कि महिला का पति धर्मराज उर्फ धरमू लखनऊ में प्राइवेट ड्राइवरी करता है। धरमू का दूसरा भाई आशाराम भी साथ रहता है। वह भी लखनऊ में बहुत दिनों से रहता है।। बताते हैं कि धर्मराज पांच वर्ष पहले पड़ोस के रामपुर गांव से शीतला देई से प्रेम विवाह कर लाया था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. इलामारन जी भी मौके पर पहुंचे हैं।

घटना से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी हो रही हैं जांच
एसपी डॉ. इलामारन ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला ने अपने दोनों बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद स्वयं फांसी लगाकर जान दी है। बावजूद इसके घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Ashish Mishra

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago