होम / UP News: BDO ने DM को मार दिया जूता! जमकर हुई मारपीट, जानिए पूरा मामला

UP News: BDO ने DM को मार दिया जूता! जमकर हुई मारपीट, जानिए पूरा मामला

• LAST UPDATED : February 10, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Agra News: यूपी के आगरा में उस टाइम हड़कंप मच गया, जब जिले के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी और खंड विकास अधिकारी अनिरुद्ध सिंह चौहान के बीच हाथापाई हो गई। बीडीओ अधिकारी पर जिलाधिकारी के साथ मारपीट करने की कोशिश और गाली-गलौच करने के भी आरोप हैं। शुक्रवार को सुबह 10 बजे जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में शासन की प्राथमिक योजनाओं को लेकर बैठक चल रही थी। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह भी थीं। इसके अलावा भी बैठक में कई और अधिकारी भी मौजूद थे।

BDO ने दे मारा जूता

इस दौरान जिलाधिकारी सभी अफसरों से इलाके की समस्या और विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही कार्यों को दुरुस्त करने अथवा गति देने के संबंध में जरूरी आदेश दे रहे थे। सभी अधिकारी एक-एक कर अपनी क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी दे रहे थे। तभी खंड विकास अधिकारी अनिरुद्ध सिंह चौहान की भी बारी आई। बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान ने अपने विकासखंड में किए गए कार्यों की जानकारी बताई। दर्ज की गई FIR  में ये भी कहा जा रहा है कि मीटिंग में डीएम ने पेपर वेट फेंका तो BDO ने भी जूता दे मारा।

डीएम ने किया था सवाल

जब डीएम ने कोश्चन किया कि नगला कली उजरई रोड पर पानी भरने की समस्या खत्म क्यों नहीं हो  रही है। वहां पर तालाब बनाने के लिए किस प्रकार की खुदाई की जा रही है, उस इलाकें के लोग परेशान हैं। जिसपर उत्तेजित होते हुए बीडीओ ने कहा कि सारे काम मैं ही करूंगा क्या? और फिर अन्य सवालों का जवाब देने की जगह डीएम से अभद्रता करने लगे। जिलाधिकारी के साथ गलत व्यवहार करने के मामले में खंदौली के एडीओ पंचायत द्वारा बीडीओ के खिलाफ थाना रकाबगंज में केस दर्ज कराया है।

ALSO READ:

UP Politics: सपा का साथ छोड़ने पर RLD प्रवक्ता ने कही ये बड़ी बात 

Firozabad News: अधेड़ उम्र में ससुर को चढ़ा प्यार का खुमार, अपनी ही बहू को भगा कर किया ये काम 

UP Politics: बसपा को लग सकता है बड़ा झटका? मायावती का करीबी NDA में हो सकता है शामिल- सूत्र

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox