UP News: शादी में चिकन लेग पीस गायब होने पर अफरा-तफरी, कुर्सियां ​​और घूंसे चले

India News UP (इंडिया न्यूज), UP News: उत्तरप्रदेश के बरेली में एक शादी में चिकन बिरयानी न मिलने पर शादी समारोह के बीच ही हंगामा मच गया, देखते ही देखते यह हंगामा दूल्हे और दुल्हन के परिजनों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमे यह साफ़ देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष एक दुसरे पर कुर्सी और लात-घूसा चलते दिख रहे है।

क्यों मचा बवाल?

मीडिया रिपोर्ट में यह सामने आया है कि शादी की रस्में चल रही थी। बारातियों को खाना परोसा जा रहा था जिसमे चिकेन बिरयानी भी शामिल था। इस दौरान कुछ बाराती चिकेन लेग पीस न मिलने पर नाखुश हो गए। छोटी सी बात ने जल्दी ही तूल पकड़ लिया और मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष हाथापायी पर उतर आए। काफी देर तक लोगो ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो सका और शादी की रस्में दोबारा शुरू हो सकी।

Also Read- UP Politics:  Mayavathi ने भाजपा, कांग्रेस पर कथित मिलीभगत का लगाया आरोप, संविधान से छेड़छाड़ का किया दावा

बवाल के बाद क्या हुआ ?

हंगामे के साथ शादी शुरू होने के बाद भी दोनों परिवारों में जल्द ही सुलह हो गयी और शादी की रस्में समय से पूरी हो सकी। शादी के जोड़े ने परम्पराओ के अनुसार सारी रस्में पूरी की और साथ-साथ जीवन यापन करने की कसमें ली। शादी के संपन्न होते ही सरे मेहमान शांतिपूर्वक चले गए। बिना पुलिस के शामिल हुए ही हंगामा शांत हो गया और शादी पूरी हो गई।

बरेली की यह घटना कुछ ही दिनों पहले हुई एक समान घटना की याद दिलाती है जिसमे बेस्वाद गोलगप्पे परोसे जाने पर विवाद हो गया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया था। गोलगप्पे को लेकर यह विवाद थाने तक पहुंच गया था, लेकिन चिकेन बिरयानी की घटना में सौभाग्य से पुलिस को शामिल नहीं करना पड़ा।

Also Read- UP Politics:  Mayavathi ने भाजपा, कांग्रेस पर कथित मिलीभगत का लगाया आरोप, संविधान से छेड़छाड़ का किया दावा

Ankul Kumar

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago