UP News : लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में दल-बदल का खेल शुरू, बसपा के दो बड़े नेता भाजपा में हुए शामिल, मायावती के उड़े होश….

India News(इंडिया न्यूज), UP News, उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बसपा पार्टी में दल-बदल का खेल शुरू हो गया है। चुनाव के लिए भाजपा पार्टी दूसरे दलों को तोड़ने में जुट गई है। एक बड़ी खबर सामने आई है कि बसपा पार्टी के दो बड़े नेताओँ ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है।

बसपा नेता ने छोड़ा पार्टी का साथ

उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए भाजपा पार्टी दूसरे दलों को तोड़ने में जुट गई है। इसके चलते सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं को पार्टी ज्वाइन कराई जा रही है। आगरा में दक्षिण विधानसभा से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले रवि भारद्वाज और खेरागढ़ से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले गंगाधर कुशवाहा ने बसपा की पार्टी छोड़ लखनऊ में भाजपा की पार्टी ज्वाइन कर ली है। यह खबर मिलते ही बसपा पार्टी में हलचल मची हुई है।

लखनऊ में ली सदस्यता

लोकसभा 2024 के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में हर पार्टी में सेंध लगाई जा रही है। बडे़ से लेकर छोटे नेताओं को भाजपा पार्टी में शामिल किया जा रहा है। सोमवार के दिन लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य ने बसपा के रवि भारद्वाज और गंगाधर कुशवाहा को भाजपा की सदस्यता दिलाई। आपको बता दें कि 2022 में दक्षिण विधानसभा सीट से रवि भारद्वाज ने बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था।

वो यहां पर भाजपा के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के खिलाफ चुनाव मैदान में थे। वहीं दूसरी ओर खेरागढ़ से चुनाव लड़ने वाले गंगाधर कुशवाह ने भी बसपा का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। गंगाधर कुशवाहा बसपा पार्टी में काफी लंबे समय से सक्रिय थे। वो जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। माना यह जा रहा है कि आने वाले समय में और नेता भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

Also read: IRCTC Update News : IRCTC वेबसाइड ठप, रेलवे ने ओपेन किया एडिशनल काउंटर

Indianews UP Team

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

3 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

3 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

3 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

3 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

3 weeks ago