होम / UP News: प्रदेश में आसमान से बरस रही आग! हीट स्ट्रोक से एक दिन में 5 लोगों की मौत

UP News: प्रदेश में आसमान से बरस रही आग! हीट स्ट्रोक से एक दिन में 5 लोगों की मौत

• LAST UPDATED : June 19, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज ),UP News: भीषड़ गर्मी में आसमान से आग बरस रही है। फिरोजाबाद में हीट स्ट्रोक से एक दिन में 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 महिला व तीन पुरुष हैं। इसकी पुष्टि जिला अस्पताल के डॉक्टर ने की है। साफ तौर पर 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग लोगों के लिए हीट स्ट्रोक बहुत खतरनाक नजर आ रही है।

मरीजों की संख्या में इजाफा

फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आलम यह है एक बेड पर दो-दो मरीजों को भी लेटाया जा रहा है, जिससे उनका इलाज किया जा सके। हीट स्ट्रोक के बढ़ते मामलों को लेकर डॉक्टर द्वारा भी गाइडलाइंस जारी की जा रही है, जिससे लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकले। दोपहर के समय घर के अंदर रहे। समय समय पर पानी पीते रहे। सूरज के सीधे संपर्क में आने से बचें।

ALSO READ:  इस देश में एक से ज्यादा पति रख सकती हैं महिलाएं

सावधानी बरत कर बच सकते हैं हीट स्ट्रोक से

थोड़ी सी सावधानी बरत कर लोग अपने आप को हीट स्ट्रोक से बचा सकते हैं। पर फिर भी प्रचण्ड गर्मी बुजुर्गों के लिए काल के रूप में नजर आरहा है, यही कारण है मरीज लगातार बढ़ रहे हैं और मौत भी हो रही हैं। सब कुछ सही दिखाने का प्रयास स्वास्थ विभाग द्वारा किया जा रहा है, पर आज ट्रामा सेंटर के ईएमओ ने माना कि आज 5 लोगों की डेथ बॉडी आई हैं और सभी हीट स्ट्रोक के शिकार हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं।

ALSO READ: UP News: बिना सांस लिए घंटों बजा सकते हैं शंख, कौन है रामजन्म योगी? पीएम मोदी भी इनसे प्रभावित

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox