होम / UP News: टिकट खरीदते समय लंगूर ने किया हमला, कान पर काटा

UP News: टिकट खरीदते समय लंगूर ने किया हमला, कान पर काटा

• LAST UPDATED : May 13, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर लंगूर ने एक यात्री का कान काट लिया, जिसके बाद वह मौके से भाग गया। इस घटना के बाद घायल शख्स को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया गया. इस घटना के बाद लंगूर को भी रेलवे स्टेशन से हटा दिया गया।

ये है पूरी घटना

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक लंगूर ने एक यात्री का कान काट लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के बाद व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर उस वक्त घटी जब यात्री टिकट खरीद रहा था।

रामवृक्ष बरेली आया था और अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर टिकट खरीदते समय अचानक एक लंगूर ने उस पर हमला कर दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, लंगूर ने उसका कान काट लिया और वहां से भाग गया। पीड़ित की चीख सुनकर आसपास के लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए।

ये भी पढ़ें:गोली की स्पीड से 25 मंजिल ऊपर पहुंची लिफ्ट, छत भी तोड़ी

बंदरों को हटाने के लिए लंगूर लाए गए

जानकारी के मुताबिक, स्टेशन पर बंदरों का काफी आतंक है।आए दिन यात्रियों पर हमले होते थे। इसके समाधान के लिए इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले किराए पर लंगूर मंगाए थे। ऐसा माना जाता है कि लंगूरों की मौजूदगी के कारण बंदर वहां से चले जाते हैं, लेकिन आज जैसे ही यह घटना सामने आई, अधिकारियों ने तुरंत लंगूरों को स्टेशन से हटवा दिया। अधिकारियों ने घटना की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है और ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:UP News: संभल में हुआ भयानक हादसा, तीन की मौत , कई घायल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox