होम / UP News: ‘अखिलेश यादव मेंटली डिस्टर्ब हो गए’, संगीत सोम का सपा अध्यक्ष पर तीखा हमला, कांग्रेस को भी घेरा

UP News: ‘अखिलेश यादव मेंटली डिस्टर्ब हो गए’, संगीत सोम का सपा अध्यक्ष पर तीखा हमला, कांग्रेस को भी घेरा

• LAST UPDATED : January 1, 2023

UP News

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम अक्सर अपने तीखे बयानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। अब उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव को गंगा में डुबकी लगाने की नसीहत दी। वहीं कांग्रेस पर तीखी बयानबाज़ी करते हुए कहा कि जो राम के अस्तित्व को नकारते थे आज उन्हें राम की याद आ रही है।

संगीत सोम की अखिलेश को नसीहत
भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा, ‘वो मेंटली डिस्टर्ब हो गए हैं। और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने विधायकों पर होने वाली कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के 90% विधायक अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और जो अपराधी होता है उसे जेल जाना ही होता है।’ वहीं अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए आगे कहा, ‘उनको हवन और गंगा में डुबकी लगानी चाहिए, जिससे भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें और वह सही मार्ग पर चल सके।’

‘राहुल गांधी पहले कांग्रेस जोड़ लें’
संगीत सोम ने कांग्रेस, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा ‘राहुल गांधी अभी तो वो कांग्रेस को ही इकट्ठा नहीं कर पाए, पहले वह परिवार इकट्ठा कर लें।’ वहीं राहुल गांधी की तुलना प्रभु श्री राम से किए जाने पर संगीत सोम का कहना है कि जो राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे आज वो राम से तुलना कर रहे हैं, यह हमारी जीत है कि उन्हें अब राम याद आ रहे हैं। मगर राम से तुलना करना विनाश काले विपरीत बुद्धि है। जल्द उनका विनाश होगा।

यह भी पढ़ेंVaranasi: एक ही परिवार के 3 लोगों के शव मिलने से सनसनी, हत्या की जताई जा रही आशंका

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox