UP News: अखिलेश यादव की जनसभा में मच गई भगदड़, खूब चले ईंट-पत्थर और कुर्सियाँ

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरण सफलता से पूर्ण हो चुके हैं। अब सभी नजरें अगले चरण, यानी छठवां चरण पर हैं, जो 25 मई को होगा। चुनाव प्रचार भी पार्टियों द्वारा जोर-शोर से किया जा रहा है। मंगलवार को, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की लालगंज लोकसभा सीट से दरोगा प्रसाद सरोज के समर्थन में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। अचानक, अखिलेश यादव की जनसभा में हंगामा हुआ।

जनसभा में हुआ बवाल

वहां ईंट-पत्थरों के साथ कुर्सियां भी चलीं। इस दौरान कई लोगों की चोट की जानकारी मिली, लेकिन अब तक किसी ने इसे पुष्टि नहीं की है। दरोगा प्रसाद चुनाव मैदान में मजबूत हैं, समर्थन मिला है। मंगलवार को सपा पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका समर्थन करते हुए चुनाव प्रचार के लिए सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेमा बाजार पहुंचे। लेकिन, जैसे ही अखिलेश यादव मंच पर पहुंचे, सपा कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और उन्होंने अखिलेश यादव की ओर बढ़ना शुरू किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को संभालने के लिए लाठियां चलाई, जिससे भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद, लोगों ने ईंट-पत्थर और कुर्सियां चलाई।

ये भी पढ़ें: UP News: बांदा जिला अस्पताल में किया जा रहा मुर्दों का इलाज, जानिए पूरी खबर

रविवार को हुआ भगदड़

रविवार को उत्तर प्रदेश के फूलपुर लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव और राहुल गांधी की संयुक्त जनसभा आयोजित की गई थी। इस आयोजन के दौरान भी जनसभा में कोलाहल मच गया था। कार्यकर्ता बैरीकेड तोड़कर अखिलेश और राहुल के मंच की ओर आगे बढ़ने लगे थे। बार-बार कार्यकर्ताओं से शांति की अपील की जा रही थी। अव्यवस्था को देखते हुए अखिलेश और राहुल ने भाषण समाप्त किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गया था।

ये भी पढ़ें: UP News: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ ट्रायल होगा शुरू, कोर्ट में कहा…जब कोई गलती की ही नहीं तो मानना कैसा

Shruti Chaudhary

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago