होम / UP News: शादी का खाना-खाना पड़ा महंगा! दूल्हा-दुल्हन समेत दर्जनों लोगों की बिगड़ी तबीयत

UP News: शादी का खाना-खाना पड़ा महंगा! दूल्हा-दुल्हन समेत दर्जनों लोगों की बिगड़ी तबीयत

• LAST UPDATED : December 6, 2023

India News(इंडिया न्यूज़),UP News: यूपी के बागपत में शादी का खाना खाने के बाद दूल्हा दुल्हन सहित करीब 15 लोग अचानक ही बीमार पड़ गए। जिसके बाद उन्हें जल्दबाजी में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से कई को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई। तो वहीं कई लोगों को अब भी अस्पताल में देख-रेख के लिए रखा गया है। जो अभी डॉक्टर की निगरानी में है।

दूल्हा-दुल्हन सहित 30 लोगों की बिगड़ी तबीयत

सूत्रों की माने तो, बागपत के नौरोजपुर रोड पर आयशा कॉलोनी से रोजुद्दीन के बेटे हासिम की शादी मंगलवार के दिन खन्ना नरग में थी। जहां बरातीयों ने खाना खाया और उसके कुछ देर बाद ही निकाह पढ़कर दुल्हन को घर ले गए। घर आने के बाद दूल्हा-दुल्हन सहित 30 से भी अधिक बारातियों की तबीयत बिगड़ गई। उनके पेट में दर्द होने लगा।

बच्चों वा महिलाओं सहित 15 लोगों को कराया गया भर्ती (UP News)

यह देखकर घर के लोग घबरा गए। जल्दी-जल्दी में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूल्हा हासिल का कहना है कि उन्हें शादी में चाऊमीन, पनीर सहित कई फास्ट फूड खाए थे। इसी कारण उनकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एस के चौधरी ने कहा कि खाने से फूड पिटिंग होने और बच्चों वा महिलाओं सहित 15 को भर्ती कराया गया था। इनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया है। वहीं कुछ अभी भी अस्पताल में ही है।

ALSO READ:

Bus Accident: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस! दर्जनों लोगों की मौत, कई घायल 

UP Weather: यूपी में मौसम बेईमान! इन इलाकों में बारिश की संभावना, जानें अपने शहर का हाल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox