होम / UP Nikay Chunav: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सामने वीडियो कॉल पर फूट-फूट कर रोया बीजेपी कर्यकर्ता, टिकट कटने से हुआ भावुक

UP Nikay Chunav: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सामने वीडियो कॉल पर फूट-फूट कर रोया बीजेपी कर्यकर्ता, टिकट कटने से हुआ भावुक

• LAST UPDATED : April 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज), बाराबंकी: बाराबंकी जिले में भाजपा के टिकट वितरण को लेकर नगर निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) में विद्रोह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिले के सुबेहा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद का टिकट कटने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता निर्दलीय चुनाव मैदान में आ गया हैं। भाजपा कार्यकर्ता के निर्दलीय चुनाव मैदान में आते ही जिले के भाजपा संगठन में हड़कंप मच गया। वहीं बीजेपी के जिलाध्यक्ष और स्थानीय बीजेपी के नेताओं ने भाजपा के इस बागी कार्यकर्ता को मनाने कस्बा पहुंच गए।

भूपेंद्र चौधरी के सामने रोया कार्यकर्ता

जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बागी कार्यकर्ता की प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से वीडियो कॉल पर बात करवाई। वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान भूपेंद्र चौधरी के सामने कार्यकर्ता भावुक होकर खूब रोया और टिकट में धांधली का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बागी कार्यकर्ता को आवास बुलाया है।

स्थानी विधायक पहुंचे मनाने

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के इस फरमान के बाद बाराबंकी जिले के सुबेहा कस्बा में भाजपा से टिकट कट जाने के बाद बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ता को समझाकर चुनाव मैदान से हटाना जिले के पदाधिकारियों के लिए जरूरी हो गया था। मंगलवार की रात को बाराबंकी के भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश और हैदरगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत बागी कार्यकर्ता को समझाने सुबेहा कस्बा पहुंचे। भाजपा से टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बागी कार्यकर्ता को समझाने पहुंचे जिलाध्यक्ष और स्थानीय विधायक को सैकड़ों कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा।

वीडियो कॉल पर बीजेपी अध्यक्ष ने समझाया

उल्लेखनीय है कि जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बागी कार्यकर्ता की प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से वीडियो कॉल पर बात करवाई। वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान भूपेंद्र चौधरी के सामने कार्यकर्ता भावुक होकर खूब रोया और टिकट में धांधली का आरोप लगाया। कार्यकर्ता ने कहा कि हमारा नाम सबसे ऊपर था लेकिन जिला प्रभारी ने धांधली करके हमारा नाम लिस्ट से हटा दिया, जिससे वह काफी दुखी है।

कार्यकर्ता का कहना था कि इसी तरह कार्यकर्ताओं का शोषण होता रहा तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सपनों पर पानी फिर जाएगा और कार्यकर्ता पार्टी से टूट जाएगा। कार्यकर्ता की इस बात पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बागी कार्यकर्ता को अपने लखनऊ आवास बुलाया है।

Also Read: Atiq Ahmed Story: पहले व्यापारियों को जेल में बुलाता फिर अतीक देता था धमकी, मायानगरी तक फैला था अवैध वसूली का धंधा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox