होम / UP Police: यूपी पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! 6 करोड़ के साइबर घोटाले का खुलासा, जानें मामला

UP Police: यूपी पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! 6 करोड़ के साइबर घोटाले का खुलासा, जानें मामला

• LAST UPDATED : July 27, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Police: यूपी के मथुरा से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है जिसमें साइबर ठगों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक साइबर ठाकुर ने करीबन 6 करोड़ की संपत्ति की ठगी की है। दो आरोपीयों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इस खबर के सामने आने के बाद हर तरफ लोग दंग रह गए। बता दें कि इस ऑपरेशन पर काम कई समय से पुलिस की खास टीम कर रही थी।

Read More: Youth Kidnapped: नौकरी के लिए युवक पहुंचा थाइलैंड, बनाया गया बंधक, जानें खबर

जानें पूरा मामला

यह घटना मथुरा के गोवर्धन इलाके का बताया जा रहा है। जहां पर सर्च ऑपरेशन काफी समय से किया जा रहा था। पुलिस के गुप्त सूत्रों की मदद से यह जानकारी मिली कि गोवर्धन लीला के में दो साइबर आरोपी ठिकाना ढूंढ कर बैठे हैं। इसके बाद पुलिस बिना समय गवाए इलाके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है जिससे उनके अन्य साथियों का खुलासा किया जा सके। पुलिस ने पूरे 6 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया है। गोवर्धन पुलिस थाने के सीओ ओमवीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि यह सभी साइबर आरोपी काफी पहुंचे हुए हैं, इनसे जानकारी निकलवाना आसान नहीं होगा पर हमारी टीम लगातार काम में लगी हुई है जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More: Lakhimpur Kheri: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की भिड़ंत! कई कावड़िये घायल, जानें खबर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox