UP Police: अयोध्या के विकास प्राधिकरण सचिव पर युवक ने तानी बंदूक, हुआ गिरफ्तार

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Police: यूपी के अयोध्या से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के ऑफिस में घुसकर सचिव पर बंदूक तान दी। इस घटना के बाद सचिव के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए और कर्मचारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम पंकज उपाध्याय बताया गया है। जांच-पड़ताल में आरोपी की पहचान पंकज उपाध्याय ने विकास प्राधिकरण के कार्यालय में पहले भी कई बार हंगामा किया था। वह नियमित रूप से कार्यालय में आकर पैसे जमा कराने के बजाय वहां का माहौल खराब करता था। लेकिन इस बार उसने हद पार कर दी जब उसने सचिव पर बंदूक तान दी। इस घटना ने कार्यालय में हड़कंप मचा दिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

Read More: Rahul Gandhi: राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में होगी पेशी, जानें पूरा मामला

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने तुरंत आरोपी पंकज को गिरफ्तार किया और आरोपी से कड़ी पूछताछ जारी है। बता दें कि इस घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सचिव ने बताया कि पंकज उपाध्याय के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायतें मिल चुकी हैं। आरोपी ने बंदूक के दम पर सचिव को धमकाने की कोशिश की, जिससे अन्य कर्मचारियों में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक यह मामला अब हाईकोर्ट में भी पहुंच गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Read More: Murder Plan: पत्नी पर था शक! दुबई से ही पति ने किया पत्नी का मर्डर प्लान

Anjali Singh

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago