Categories: मनोरंजन

UP Politics: भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह का कांग्रेस प्रेम, बोले- दुआ करता हूं कांग्रेस मजबूत हो

UP Politics

इंडिया न्यूज, गोंडा (Uttar Pradesh) । पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी की बगावत के बाद अब कैसरगंज से सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के रुख बागी हो चुके हैं। सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। इन दिनों नंदिनी नगर स्टेडियम में ग्रैंड प्री खेल प्रतियोगिता चल रही है। यहां पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सशक्त विपक्ष की परिकल्पना की गई है। भारतीय जनता पार्टी के बाद देश में यदि कोई दूसरी पार्टी है। जिसका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। तो वह कांग्रेस ही है। हम तो चाहते हैं कि कांग्रेस मजबूत हो।

बता दें कि ब्रजभूषण शरण सिंह ने हाल ही में बाढ़ के बहाने अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उधर, पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी भी पार्टी लाइन से इतर समय-समय पर केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करते रहते हैं।

गुजरात हादसे पर बोले- जांच में पता चलेगा कि कहां हुई चूक UP Politics

सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कांग्रेस का यह दुर्भाग्य रहा है कि राहुल गांधी के आने के बाद पार्टी धीरे-धीरे अपना स्थान खोती जा रही है। हम नंदिनी नगर में बैठकर दुआ करते हैं कि कांग्रेस पार्टी मजबूत हो। गुजरात प्रांत में मोरबी पुल के टूट जाने से सैकड़ों लोग असमय काल के गाल में समा गए? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने सुना है कि यह पुल 200 वर्ष पुराना था। अभी हाल में ही उसकी मरम्मत भी हुई थी। यह बहुत बड़ी घटना है। हम समझते हैं कि इस पर कोई ना कोई जांच कमेटी अवश्य बैठेगी चूक कहां से हुई है। सरकार इसको जरूर पता लगाएगी मुझे पूरा विश्वास है।

धर्मांतरण पर कही बड़ी बात UP Politics

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के जज से इसकी जांच कराए जाने की मांग पर कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। सरकार उनसे भी जांच करा सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रहे धर्मांतरण पर कहा कि यह तो अपनी मर्जी है। पूर्व में हमारे जिले में ही तमाम लोग हिंदू से मुस्लिम समाज में गए। उस समय वैसी ही परिस्थितियां थी। मुस्लिम विदेशी आक्रांताओं का जोर था। तलवार की नोक पर उन्होंने धर्मांतरण उस समय कराया।

नंदिनी नगर में चल रही ग्रैंड प्रतियोगिता UP Politics

नंदिनी नगर में चल रहे कुश्ती प्रतियोगिता के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह ग्रैंड प्री प्रतियोगिता है। भारत सरकार के खेल मंत्रालय से संबद्ध है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री कार्यालय व साईं दोनों में देखा जा रहा है। खेल मंत्रालय के तत्वाधान में ग्रांड प्री इसे आप नया टूर्नामेंट भी कह सकते हैं। इसमें नेशनल के टॉप टेन तथा ओपन नेशनल के टॉप टेन इन्हीं के बीच इस समय यहां पर मुकाबला हो रहा है। इसमें गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले को 15 हजार सिल्वर को 13 हजार तथा ब्राउन मेडल पाने वाले को दस-दस हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके बाद केवल 10 लड़कों का ग्रुप बनेगा। वह टूर्नामेंट फाइनल होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद यह सब नए नए कार्यक्रम शुरू हुए हैं। मोदी जी के आने के पहले या कह लीजिए कि मेरे आने के पहले देश में सिर्फ तीन टूर्नामेंट होते थे। वर्तमान समय में 23 टूर्नामेंट हो रहे हैं। उसी का परिणाम है कि विश्व के अंदर हम जूनियर में या कैडेट में दूसरे या तीसरे नंबर पर हैं। यह सब मोदी जी के आने के बाद संभव हुआ है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट मैदान में उतरे सीएम योगी आदित्यनाथ, थामा बल्ला, फिर क्या हुआ जानिए

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago