होम / Raebareli: पुलिस ने पुलिस को फाइबर स्टिक से जानवरों की तरह पीटा, जानिए क्यों हुई पीड़ित की पिटाई

Raebareli: पुलिस ने पुलिस को फाइबर स्टिक से जानवरों की तरह पीटा, जानिए क्यों हुई पीड़ित की पिटाई

• LAST UPDATED : December 28, 2022

Raebareli

इंडिया न्यूज, रायबरेली (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली की जिला जेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जेल में पांच सिपाही उसे एक अन्य सिपाही को फॉइबर स्टिक से बुरी तरह पीट रहे हैं। यह पूरा मामला क्या है आइए आपको बताते हैं।

खाने की क्वालिटी खराब करने का बना दबाव
पीड़ित सिपाही मुकेश दुबे ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी निगरानी में भंडारे के अंदर बनने वाले खाने की क्वालिटी खराब करने का दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी सिपाहियों ने उसकी बेतहाशा पिटाई कर दी।

किसने दिया घटना को अंजाम
दरअसल, दबाव बनाने वाले जेल में तैनात उच्च अधिकारियों के अर्दली हैं। इसके अलावा वह निजी कैंटीन भी संचालित करते हैं। भंडारे में अच्छा खाना बनने से उनकी कैंटीन का नुकसान हो रहा था। इसी को लेकर कैंटीन संचालकों ने अपने भरोसेमंद सिपाहियों से उसकी पिटाई करवा दी। मामले की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: UP: चर्चा में हैं यूपी नगर निकाय चुनाव और ट्रिपल टेस्ट फॉर्मूला, जानें पूरी डिटेल

Connect Us Facebook | Twitter

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox