Categories: मनोरंजन

UP: मुजफ्फरनगर में रामपुर के 80 लोगों ने की धर्मवापसी, बोले- आजम खान के दबाव में हम बने थे मुसलमान

UP

इंडिया न्यूज, मुजफ्फरनगर (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार की देर शाम तकरीबन 15 परिवार के 80 सदस्यों ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में घर वापसी की है। ये सभी रामपुर जिले के रहने वाले हैं। सभी का बघरा ब्लॉक स्थित योग साधना आश्रम के महाराज यशवीर ने शुद्धिकरण कराया। इसके बाद सभी के गले में जनेऊ धारण कर गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति डलवा कर हिंदू धर्म से वापसी कराई गई है।

12 साल पहले आजम खान के दबाव में बनना पड़ा मुसलिम
हिंदू धर्म में वापसी करने वो लोगों का आरोप है कि उन्हें 12 साल पहले सपा नेता आजम खान के द्वारा जबरन हिंदू धर्म से उनका धर्म परिवर्तन करा कर मुस्लिम बनवाया गया था। आरोप यह भी है कि जिसके बाद इन लोगों की जमीन जायदाद भी आजम खान के गुर्गो द्वारा हड़प ली गई थी। जिससे परेशान होकर आज 12 साल बाद इन सभी लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में घर वापसी की है।

इस दौरान इमराना से कविता बनी एक महिला ने बताया कि 12 साल पहले आजम खान के आदमियों ने हमारा धर्म परिवर्तन कराया था। उन्होंने हमारे साथ कुछ अच्छा नहीं किया। हम परेशान थे। आजम खान के दबाव में ही हमारा धर्म परिवर्तन कराया गया था और हमें हिंदू से मुसलमान बनाया गया था। जिसके बाद उन्होंने हमारी जमीन भी छीन ली थी। बहुत लोगों के साथ उन्होंने ऐसा ही किया है।

वहीं हरजाना से सविता बनी महिला ने बताया कि पहले वह सविता ही थी। लेकिन आजम खान के दबाव में हम मुसलमान बन गए थे। हमारी जमीन जायदाद भी छीन ली गई। आजम खान की वजह से लाखों लोग परेशान हुए हैं। जबरदस्ती हमें मुसलमान बनाया गया। दुनिया को सताने की वजह से आजम खान जेल गए। अब हम अपने लोगों में आकर बहुत खुश हैं।

सपा सरकार में हुआ अत्याचार
वहीं, इन सब लोगों को धर्म में वापसी कराने वाले यशवीर महाराज ने बताया कि 80 लोगों की हिंदू धर्म में घर वापसी कराई गई है। इन सभी लोगों पर समाजवादी सरकार में आजम खान के द्वारा अत्याचार किया गया है। इन सभी लोगों को लालच देकर डरा धमकाकर हिंदू से मुसलमान बनवाया गया था और इन सब की धर्म अनुसार शुद्धिकरण कराकर घर वापसी कराई गई है। अब तक हम तकरीबन 530 लोगों की हिंदू धर्म में वापसी करवा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: मौलाना बरेलवी बोले- समान नागरिक सहिंता अगर जबरन थोपा गया तो मुसलमान कबूल नहीं करेगा

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago