Categories: मनोरंजन

UP: शहनाज अब सुमन और इरम बनी स्वाती, धर्म बदलकर हिंदू लड़कों से की शादी, पढ़ें कैसे परवान चढ़ा ये रिश्ता

UP

इंडिया न्यूज, बरेली (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के बरेली में मुस्लिम समुदाय की दो लड़कियों ने हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू लड़कों से विवाह कर लिया। जहां इरम जैदी स्वाती बन गई, तो शहनाज सुमन। इन दोनों लड़कियों की हिंदू धर्म में काफी आस्था है। लड़कियों का कहना है कि मुस्लिम समाज में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता। वहां जब चाहते हैं 3 बार तलाक बोल देते है और फिर हलाला करते हैं।

7 फेरे, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र, हिंदू रीति रिवाज से होते हुए विवाह की ये तस्वीरें बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ की है। भोजीपुरा निवासी शहनाज अब नए नाम से पहचानी जाएगी। अब उसका नाम सुमन देवी हो गया है। शहनाज को अजय नाम के लड़के से मोहब्बत हो गई थी, जिसके बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया और अजय से विवाह कर लिया।

इरम ने आदेश कुमार से की शादी
वहीं, बहेड़ी की इरम जैदी ने भी हिंदू धर्म अपना लिया और अपना नाम स्वाती रख लिया है। इरम जैदी ने आदेश कुमार से शादी कर ली। बरेली के मढ़ीनाथ स्थित अगस्त मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार ने दोनों लड़कियों का विवाह संपन्न कराया। पहले दोनों लड़कियों का शुद्धिकरण किया गया। उसके बाद उनका धर्म परिवर्तन करवाकर नाम बदला गया। जिसके बाद दोनों लड़कियों का हिंदू लड़कों से विधि विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान दोनों लड़कियों ने सात फेरे लिए, लड़कों ने मांग में सिंदूर भरा, मंगलसूत्र पहनाया, जिसके बाद दोनों ने पंडित जी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

लड़कियां बोलीं- उनकी हिंदू धर्म में है आस्था
भोजीपुरा निवासी शहनाज उर्फ सुमन देवी का कहना है कि उसकी हिंदू धर्म में आस्था है। जिस वजह से उसने अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के हिंदू धर्म अपनाया है और अपनी मनपसंद के लड़के से शादी की है। वह अब पूरी जिंदगी उसी के साथ काटना चाहती है। तो वही बहेड़ी की इरम जैदी का कहना है कि वह भी हिंदू धर्म में ही विश्वास करती है। यही वजह है कि उसने हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू लड़के से विवाह किया है।

यह भी पढ़ें: मऊ में बुनकर का बेटा बना इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट, गांव के प्राइमरी स्कूल से शुरु की थी पढ़ाई

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago