Categories: मनोरंजन

UP: अखिलेश यादव ने कानपुर जेल में बंद विधायक इरफान सोलंकी से की मुलाकात, बोले- अफसर सुन लें कि समय बदलता है

UP

इंडिया न्यूज, कानपुर (Uttar Pradesh)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को जेल में बंद विधायक हाजी इरफान सोलंकी से मिलने पहुंचे। करीब आधे घंटे सपा अध्यक्ष ने इरफान से जेल में मुलाकात की। इसके बाद जब वे बाहर आए तो भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि इरफान को झूठे मुकदमें में फंसाया गया। प्रदेश में तीन बार सपा की सरकार रही, लेकिन कोई गलत काम नहीं किया। इरफान सोलंकी ने कोई गलत काम नहीं किया। लेकिन इस सरकार में सोलंकी पर एक के बाद एक मुकदमे किए गए।

अखिलेश की इरफान से मुलाकात पर भाजपा प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने हमला किया है। आलोक ने कहा कि अखिलेशजी आपको अपराधियों से प्रेम क्यों है? राष्ट्रविरोधी तत्वों से आख़िर क्या गठजोड़ है? ‘इरफान सोलंकी से मिलने जेल क्यों जा रहे हैं’ ‘बांग्लादेशियों के मददगारों से आपके संबंध क्यों हैं’। 

सरकार बेरोजगारी पर बात नहीं करती
अखिलेश यादव ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। सरकार महंगाई बेरोजगारी पर बात नहीं करती है। सदन सिर्फ दो घंटे चला। कानून व्यवस्था, सड़कें ठीक नहीं है। उन्होंने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि निवेश कहां से सरकार लेकर आएगी।

सभी अधिकारियों की सूची बनी रखी है
अखिलेश ने आरोप लगाया कि समाजवादियों को परेशान करने की साजिश रची जा रही है। मैनपुरी में बहुत परेशान किया गया। रामपुर में वोट नहीं डालने दिया गया। नाम के आगे क्या लिखा है, सूची बनी है। अधिकारी ये भी न भूलें कि समय बदलता है। उन्होंने इरफान सोलंकी के बांग्लादेश कनेक्शन को बकवास बताया है। कानपुर के विकास दुबे एनकाउंटर केस की तरफ इशारा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में गाड़ी पलटी नहीं थी, पलटाई गई। गूगल इमेजेस निकलवाकर देख लीजिए।

सुरक्षा व्यवस्था के थे पुख्ता इंतजाम
अखिलेश के आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। अखिलेश के कानपुर पहुंचते ही भारी संख्या में सपाई उनके स्वागत को पहुंचे। अखिलेश इरफान सोलंकी से मिलने अकेले ही जेल के अंदर गए। बाकी सपाइयों को बाहर रोक दिया गया। बता दें कि सपा विधायक सोलंकी के प्रकरण में अभी तक पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुप्पी साध रखी थी। इस संबंध में उन्होंने एक भी बयान जारी नहीं किया। इससे सपाइयों को अंदरखाने मलाल रहा है। कार्यकर्ता इस पर चर्चा भी करते रहे हैं।

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद
अखिलेश यादव के दौरे को लेकर पुलिस ने भाजपा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया था। शिवांग मिश्रा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव का काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई थी। इस बीच कार्यकर्ताओं ने नवाबगंज थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी चौराहे पर अखिलेश यादव का पुतला फूंका है।

17 दिनों से जेल में इरफान सोलंकी
कानपुर में जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में सात नवंबर की रात नजीर फातिमा के प्लॉट में आग लग गई थी। दूसरे दिन नजीर की तहरीर पर जाजमऊ पुलिस ने इरफान सोलंकी व रिजवान सोलंकी समेत अन्य अज्ञात पर आगजनी, रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने विधायक इरफान सोलंकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इरफान सोलंकी बीते 17 दिनों से जेल में बंद हैं। इरफान पर 30 दिन में 4 एफआईआर हुई है। इसमें दो मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। वहीं, कानपुर कमिश्नर के पास इरफान के खिलाफ 20 शिकायत पहुंची है। इनकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। रामपुर से विधायक रहे आजम खान की तरह इरफान पर भी केस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें: पति के शव को एक दिन बेडरूम में रखा, गुनाह कबूला तो सन्न रह गए पुलिसवाले

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago