होम / UP: झांसी में अखिलेश के हेलिकॉप्टर को उतरने की नहीं मिली परमिशन, अब 26 को जाएंगे सपा अध्यक्ष

UP: झांसी में अखिलेश के हेलिकॉप्टर को उतरने की नहीं मिली परमिशन, अब 26 को जाएंगे सपा अध्यक्ष

• LAST UPDATED : December 21, 2022

UP

इंडिया न्यूज, झांसी (Uttar Pradesh)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का 22 दिसंबर को प्रस्तावित झांसी दौरा निरस्त हो गया है। अब वे 26 दिसंबर को झांसी पहुंचकर पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह से मुलाकात करेंगे। दीप नारायण सिंह इस समय झांसी जेल में बंद हैं।

इसलिए निरस्त हुआ दौरा
झांसी जिला प्रशासन ने अखिलेश यादव के हेलिकॉप्टर को पुलिस लाइन में उतरने की परमिशन नहीं दी है। सपा ने हेलिकॉप्टर के पुलिस लाइन में उतरने की परमिशन मांगी थी। इस संबंध में झांसी के एसएसपी ने बताया कि मंगलवार को ही हमारे पास पत्र आया और अचानक ही वह हमसे पूछ रहे हैं। इसके लिए पहले से उनको अनुमति लेनी थी। पुलिस लाइन में काम चल रहा है इसलिए अनुमति नहीं दी जा रही है। वे सपा के पूर्व विधायक से जेल में मिलने के लिए आ रहे थे।

दीपनारायण की 130 करोड़ की संपत्ति कुर्क
गरौठा से पूर्व विधायक दीप नारायण इन दिनों जेल में हैं। उन पर पेशी के दौरान बदमाश को छुड़ाने का आरोप है। पुलिस ने दीप नारायण के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट भी लगाया है। अब तक उनकी 130 करोड़ की संपत्ति कुर्क हो चुकी है। अन्य बेनामी संपत्तियों को भी खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: घने कोहरे के कारण गोरखपुर में दर्जन भर गाड़ियां आपस में टकराईं, 6 लोग घायल

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox