होम / UP Shivered Due To Severe winter: कड़ाके की सर्दी से कंपकंपाया यूपी, कई जिलों में बारिश की संभावना

UP Shivered Due To Severe winter: कड़ाके की सर्दी से कंपकंपाया यूपी, कई जिलों में बारिश की संभावना

• LAST UPDATED : January 8, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Shivered Due To Severe winter  राजधानी में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे तो प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। साथ ही कुछ जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश की भी संभावना जताई है।

UP Shivered Due To Severe winter दिन में सूरज न निकलने के कारण ठंड बढ़ेगी, जबकि रात के समय न्यूनतम तापमान अधिक हो जाने से सर्दी का असर कम रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।

बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है UP Shivered Due To Severe winter

प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है और हल्का से मध्यम कोहरा भी सुबह देखा जा सकता है। शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के कारण एक्यूआइ में भी बेहतरी देखी गयी। शुक्रवार को लखनऊ का एक्यूआइ 130 रहा। प्रदेशभर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रिकार्ड की गई।

UP Shivered Due To Severe winter प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। सबसे कम तापमान मेरठ में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चुर्क (सोनभद्र) में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस तो बरेली, वाराणसी और लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read More: Fast Growing Corona Infection : तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, यूपी के कई जिलों में बढ़ी सख्ती

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox