Categories: मनोरंजन

UP: अखिलेश का तगड़ा दांव, चाचा शिवपााल यादव को बनाया स्टार प्रचारक

UP

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) ।  मैनपुरी उपचुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार की शाम बड़ा दांव खेल दिया है। उन्होंने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें चौंकाने वाला नाम शिवपाल सिंह यादव का है। शिवपाल यादव दबी जुबान में खुद को मैनपुरी से टिकट का दावेदार मान रहे थे, लेकिन अखिलेश ने पत्नी डिंपल को टिकट दे दिया।

लोगों को लगा कि शिवपाल सिंह यादव भितरघात कर सकते हैं। लेकिन अखिलेश ने उन पर बहू डिंपल को जिताने की जिम्मेदारी डाल दी है। ऐसे में शिवपाल बहू डिंपल यादव के लिए प्रचार करते नजर आ सकते हैं। हालांकि इस सूची को लेकर उनकी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शिवपाल यादव को हाल ही में लखीमपुर की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में सपा ने स्टार प्रचारक नहीं बनाया था।

भाजपा प्रत्याशी रघुराज बोले- शिवपाल यादव मेरे राजनीतिक गुरु
रघुराज सिंह ने बीजेपी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद यह दावा किया था कि शिवपाल यादव का आशीर्वाद उनके साथ है। रघुराज सिंह ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव बड़े कद के नेता थे। मैं गरीब किसान का बेटा हूं। डिंपल यादव आम जनता नहीं मिल पाएंगी। घर घर जाकर सेवा करूंगा। नेताजी मुलायम सिंह का पार्टी में जो अपमान हुआ है और पद से हटाने का काम हुआ है तो हम लोगों को क्या सम्मान मिलेगा? जो अपने माता पिता और गुरु का सम्मान नहीं करता वह व्यक्ति कभी आगे नहीं बढ़ सकता

मैनपुरी सीट पर सबसे अधिक यादव मतदाता
इस सीट पर सबसे अधिक यादव मतदाता हैं और इसके बाद ठाकुर, शाक्य, ब्राह्मण और मुस्लिम मतदाता हैं। सपा ने चुनाव से पहले मैनपुरी में शाक्य समाज को साधने के लिए आलोक शाक्य को जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया था, जबकि बीजेपी ने उम्मीदवार ही शाक्य समाज से चुना है।

देखिए कौन-कौन नेता बनाया गया स्टार प्रचारक

मैनपुरी, खतौली और रामपुर में उम्मीदवारों का ऐलान
दरअसल, लंबे इंतजार को बाद बीजेपी ने मंगलवार को उपचुनाव के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने मैनपुरी लोकसभी सीट से डिंपल यादव के सामने रघुराज शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा नेता आजन खान को कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद रामपुर से उनकी विधायकी को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद वहां पर भी सीट खाली हो गई थी।

बीजेपी ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव में आकाश सक्सेना को प्रत्याशी बनाया है। वहीं मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा उपचुनाव में राजकुमार सैनी को टिकट मिला है।

यह भी पढ़ें-मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति पर ईडी कसेगा शिकंजा, बेटे और साले से पूछताछ में कई खुलासे

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago