होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, मुख्तार अंसारी परिवार की युवा पीढ़ी राजनीति में हुई सक्रिय, बेटा और भतीजा लड़ रहे हैं विधान सभा चुनाव

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, मुख्तार अंसारी परिवार की युवा पीढ़ी राजनीति में हुई सक्रिय, बेटा और भतीजा लड़ रहे हैं विधान सभा चुनाव

• LAST UPDATED : February 17, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 चर्चित मुख्तार अंसारी इस विधान सभा चुनाव मैदान में नहीं उतर रहे हैं। पर उनके परिवार की अगली पीढ़ी, यानि की बेटा और भतीजा चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। अंसारी का मऊ अज्ञैर गाजीपुर के संग ही पूर्वांचल की राजनीत पर गहरा असर है। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के साथ ही मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी के बेटे सुहैब अंसारी उर्फ मन्नु ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

सुभासपा ने दिया है टिकट UP Vidhan Sabha Election 2022

सपा गठबंधन में शामिल सुभासपा ने बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की जगह उनके बेटे अब्बास अंसारी को टिकट दिया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अब्बास अंसारी को मऊ सदर से अपना प्रत्याशी बनाया है, जहां से मुख्तार अंसारी विधायक हैं। समाजवादी पार्टी ने मुख्तार अंसारी से बड़े भाई पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह को पहले गाजीपुर के मोहम्मदाबाद से प्रत्याशी बनाया था। अब उनकी जगह उनके बेटे सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी को नामांकन कराया गया है। विधानसभा चुनाव के मैदान में इस बार ना तो मुख्तार अंसारी मऊ से चुनाव लड़ रहे है और ना ही उनके भाई पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह।

युवाओं ने संभाला है मोर्चा UP Vidhan Sabha Election 2022

युवाओं ने अब मोर्चा संभाल लिया है। अब्बास अंसारी ने इससे पहले 2017 में मऊ की घोसी विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के फागू चौहान से चुनाव हार गए थे। मुख्तार अंसारी के विधानसभा चुनाव 2022 में ना उतरने के फैसले पर लोगों को लगा था कि जमानत ना मिल पाने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। अब उनके बड़े भाई सिबगतुल्लाह ने भी मैदान से हटने का फैसला कर लोगों को असमंजस में डाल दिया है। मुख्तार अंसारी बीते 15 वर्ष से जेल में हैं। इस दौरान भी चुनाव जीते हैं। पिछला चुनाव बसपा से जीता था।

Also Read : Shah Taunt on Mulayam Campaign : मुलायम के प्रचार पर शाह का तंज, सपा प्रमुख अखिलेश पर बोला हमला

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox