Categories: मनोरंजन

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अयोध्या में  कहा, रामजन्मभूमि भाजपा का सांस्कृतिक लक्ष्य था,जिन नेताओं को आचमन करना नहीं आता वह अब टीका लगा घूम रहे हैं

इंडिया न्यूज, अयोध्या:

UP Vidhan Sabha Election 2022 भाजपा के  अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अयोध्या में कहा कि रामजन्मभूमि भाजपा का सांस्कृतिक लक्ष्य था। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को आचमन करना नहीं आता वह अब टीका लगा कर घूम रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, राहुल गांधी प्रियंका गांधी लीडर नहीं रीडर हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री जब यूपी-बिहार के लोगों पर टिप्पणी कर रहे थे तब प्रियंका गांधी ताली बजा रही थी।

370 खत्म करना हमारा सपना था UP Vidhan Sabha Election 2022

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, धारा 370 की समाप्ति हमारा सपना था। केंद्र में सरकार बनी यह सपना भी पूरा हुआ। पाकिस्तान अफगानिस्तान आदि देशों में तीन तलाक लागू नहीं, लेकिन तुष्टीकरण की वजह से कांग्रेस तीन तलाक खत्म नहीं कर सकी। कहा, जनधन खाते का विपक्षी मजाक उड़ाते थे लेकिन लॉकडाउन में यही खाते काम आए। गरीबों को 500-500 रुपए भेजे गए।

अयोध्या में मेडिकल कालेज बन रहा है UP Vidhan Sabha Election 2022

जेपी नड्डा ने कहा कि अयोध्या में अब मेडिकल कॉलेज बन रहा है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। एक्सप्रेस वे विकास की गंगा है। योगी आदित्यनाथ नेतृत्व में यूपी की अर्थव्यवस्था नंबर दो पहुंची। अखिलेश की जमीन हिली है। इसीलिए अपने विधानसभा क्षेत्र में अपने पिताजी को प्रचार के लिए ले गए। पिछड़ा वर्ग आयोग भाजपा शासन में बना। आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया।

Also Read : Campaigning for the Third Phase will End Today : तीसरे चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार, 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को मतदान

Connect With Us: Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago