होम / UP Weather: उत्तर प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक, आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान, जानें नोएडा-गाजियाबाद का AQI

UP Weather: उत्तर प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक, आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान, जानें नोएडा-गाजियाबाद का AQI

• LAST UPDATED : November 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज),UP Weather Today: यूपी में सर्दीयां पड़ना शुरू हो चुकी है। जिसके कारण प्रदेश के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आना भी शुरू हो गया है। इन दिनों दोपहर के वक्त धूप निकल रही है, लेकिन सुबह और शाम काफी ज्यादा शर्दीयां पड़ना शुरू हो गई है। साथ ही साथ अब लोग गर्म कपड़े निकलने लगे। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 3-4 दिनों में तापमान और गिरावट आएगी। वहीं पिछले 24 घंटों में नोएडा गजियाबाद की हवा में भी सुधार आया है और एक्यूआई में भी गिरावट आई है।

प्रदूषण में आई गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आने वाले 22 नवंबर तक पूर्वी और पश्चमी यूपी में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। इसके साथ ही साथ कोई खास चेतवानी जारी नहीं की गई है। हालांकि शुक्रवार को हल्की हवा चली जिससे दिल्ली सटे श्रेत्रों में हवा के प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से नएडा की हवा जो अब तक बेहद खराब क्षेणी में थी उसका एक्यूआई 300 से नीचे आ गया है।

NCR का AQI

  1. दिल्ली- 405
  2. फरीदाबाद-390
  3. गाजियाबाद-335
  4. ग्रेटर नोएडा- 348
  5. गुरुग्राम- 358
  6. नोएडा- 334

आने वाले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश में इन दिनों का अधिकतम तापमान 26 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच है।  वहीं, बात अगर न्यूनतम तापमान की जाए तो 12-15 डिग्री सेल्सियस है। शुक्रवार के दिन राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3 दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी।

ALSO READ: खुशखबरी! सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, चेक करें नए रेट 

सुरंग में फंसे सभी मजदूरों की जान बचाने के लिए जंग लगातार जारी, पिछले 5 दिनों से फंसी 40 जिन्दगियां  

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox