होम / UP Weather: यूपी में मानसून इस दिन दे रहा दस्तक, होगी तगड़ी बारिश!

UP Weather: यूपी में मानसून इस दिन दे रहा दस्तक, होगी तगड़ी बारिश!

• LAST UPDATED : May 16, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Weather: चिलचिलाती गर्मी का असर हर किसी पर पड़ रहा है, लेकिन अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून जल्दी आएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, चार दिन मानसून आ सकता है। 19 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहुंचेगा। इसके बाद इसे देश के अन्य राज्यों में स्थानांतरित होगा। आमतौर पर यह मानसून 22 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर पहुँचता है।

भीषण गर्मी से मिलेगी लोगों को राहत

आईएमडी के मुताबिक इस साल मॉनसून बेहतर रहने की संभावना है। इसका कारण ला नीनो घटना है, जो इस साल सक्रिय है और इससे देश में मानसून की स्थिति में सुधार की उम्मीद है। देश में 19 मई तक मानसून पहुंच सकता है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

ALSO READ: UP: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर कपल कर रहा थी ठगी, पुलिस ने किया अरेस्ट

1 जून को केरल पहुंचता है मानसून

आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है। मानसून आमतौर पर तमिलनाडु और महाराष्ट्र में 10 जून को पहुंचता है। इसके बाद यह 11 जून को मुंबई और 15 जून को गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में पहुंचेगा। ये 20 जून के आसपास उत्तर प्रदेश, गुजरात और एमपी के आंतरिक हिस्सों से टकराएगा। 30 जून वह सामान्य तारीख है। जब दिल्ली में मानसून का मौसम आता है। हालाँकि, मौसम विभाग ने अभी तक तारीख की घोषणा नहीं की है कि इस बार ऐसा कब होगा।

ALSO READ: पैसों से भरी रहेगी आदमी की जेब, हर सुबह करें केवल ये 3 काम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox