UP Weather: यूपी में बारिश के साथ होगी मार्च महीने की शुरुआत, जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा

India News(इंडिया न्यूज़),UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम की आंख में चोली जारी है। प्रदेश में मार्च महीने की शुरूआत बारिश के साथ होगी। मौसम विभाग की माने तो आवाजाही दो-तीन दिन में थमेगी। आसमान साफ होगा, लेकिन शाम से सुबह ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार सुबह तक खत्म हो जाएगा। जिसके बा पछुवा हवा गति पकड़ेगी। जिसके चलते रात के पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग ने क्या कहा

अमौसी मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह के मुताबिक दो से तीन दिन के भीतर रात के तापमान में चार डिग्री की गिरावट और दिन के तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों में हिमालय के ऊंचाई वाले इलाकों में काफी बर्फबारी हुई है। वहां से चलने वाली पछुआ हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट आएगी। मौसम साफ रहने से पूरे दिन गर्मी बढ़ेगी। बादलों की आवाजाही के कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम सेवा के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री, न्यूनतम -12 डिग्री रह सकता है।

ALSO READ: UP Road Accident: बलिया में भीषण सड़क हादसा! जीप और पिकअप की टक्कर, 6 लोगों की मौत, इतने घायल

मार्च की शुरुआत बारिश के साथ

मौसम विभाग की माने तो एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव में आ चुका है। जिसके असर से लखनऊ में 1 मार्च से बादल घेर सकते हैं। वहीं 2 और 3 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश होगी व तेज आधी चलने के आसार है।

रात में तीन डिग्री लुढ़का तापमान

सोमवार के दिन मेरठ में दिन का तापमान 24.5 और रात को ये लुढक कर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान समान्य वहीं रात का सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले रविवार के दिन के तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस गिरा था जबकि रात में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ा था। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 94 दर्ज किया गया।

ALSO READ: UP Politics: BJP का अखिलेश यादव के कोर वोटबैंक में सेंधमारी का प्लान, बढ़ेगी सपा की मुश्किलें? 

 

Ritesh Mishra

रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago