होम / UP Weather: इस दिन यूपी में होगी झमाझम बारिश! जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा

UP Weather: इस दिन यूपी में होगी झमाझम बारिश! जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा

• LAST UPDATED : April 2, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम मार्च के आखिरी दिनों से ही काफी शुष्क बना हुआ है। यहां भीष्म गर्मी पड़ने लग गई है। प्रदेश के लोगों को गर्मी के कारण काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। खास करके दोपहर के समय में लोगों को निकलते समय खासी दिक्कतें हो रही हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में अभी यूपी में बारिश के कोई असर नहीं है। जिसके कारण गर्मी में और भी इजाफा होगा। अप्रैल के महीने में ही मैं जैसी गर्मी का एहसास प्रदेश में होने लगा है।

कब होगी यूपी में बारिश?

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार यूपी में 7 अप्रैल तक मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इस दौरान तेज चटक धूप से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के कुछ जिलों में पार अभी से ही 40 डिग्री पार कर गया है।

कहां पर कितना अधिकतम तापमान?

  • प्रयागराज में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री
  • कानपुर नगर में ज्यादातर तापमान 41 डिग्री
  • लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री
  • प्रयागराज में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
  • वाराणसी में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस
  • आगरा में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस
  • मुजफ्फरनगर में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस
  • आगरा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस बन हुआ है।

दोपहर में चल रही लू

प्रदेश में अब दोपहर के समय में लू चलना शुरू हो गया है। मौसम ने करवट लेते हुए गर्मरूतब अपना लिया है। प्रदेश के कुछ इलाकों का ये आलम है कि दोपहर के समय में लोगों को धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेना पड़ रहा है।

ALSO READ: Lok Sabha Election 2024: BJP उम्मीदवार ने इस सीट से दी टिकट वापस करने की धमकी, जानिए वजह 

UP News: हाइवे पर सफर हुआ महंगा, जानिए अब कितने रुपए देने होंगे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox