होम / UP Weather Update: शुष्क मौसम के साथ गर्मी का होगा एहसास, लू के थपेड़े चलने से बढ़ेगा तापमान

UP Weather Update: शुष्क मौसम के साथ गर्मी का होगा एहसास, लू के थपेड़े चलने से बढ़ेगा तापमान

• LAST UPDATED : April 10, 2023

UP Weather Update: प्रदेश में मौसम का मिजाज आज गर्म रहेगा। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। अप्रैल की शुरुआत में बारिश से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं अब मौसम साफ होने लगा है। इससे तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में गर्मी का कहर बढ़ने जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना है। लगातार गर्म हवा चलने की संभवना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गर्म थपेड़े चलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

चलेंगी गर्म हवाएं

भारतीय मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में लू के गर्म थपेड़े चलने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग की माने तो आने वाले चार पांच दिनों तक गर्मी से निजात मिलने की संभावना बेहद कम है। अप्रैल की शुरुआत की गर्मी को देख कर लोगों का कहना है कि आने वाले मई और जून में हालत और खराब हो सकते हैं। लगातार बढ़ रहे तापमान ने लोगों को परेशानियों में डाल दिया है। गर्मी का सितम अभी से देखा जा रहा है। बढ़ती गर्मी के कारण लोग पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। आलम ये है कि ग्रामीण इलाकों में दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

कैसा रहेगा आज राजधानी में मौसम का हाल

राजधानी लखनऊ में आज मौसम का मिजाज तल्ख रहने वाला है। लखनऊ में गर्म हवाओं के साथ गर्मी का एहसास होगा। हालांकि शाम तक मौसम में ठंडक देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प्रयागराज में 29 डिग्री अधिकतम तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। काशी में भी मौसम में गर्म रहेगा। आने वाले समय में लोगों को गर्मी का एहसास होगा।

Also Read: Shinde In Ayodhya: महाराष्ट्र सीएम शिंदे ने की सीएम योगी से मुलाकात, कहा- आज रामनगरी विकास के नए आयाम को छू रही

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox