UP Weather Update: कहीं धूप तो कहीं चलेंगे लू के तेज थपेड़े, जानें कैसा रहेगा आपके इलाके में मौसम का हाल

UP Weather Update: प्रदेश में मौसम का हाल आज गर्म ही रहने वाला है। तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। कड़ी धूप के कारण गर्मी तेज होगी। मौसम में नमी बनी रहने की उम्मीद है। वहीं तेज हवाओं के चलने की संभावना है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में लू के थपेड़े चलने से गर्मी में और इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग की माने तो दोपहर में चलने वाली हवा की रफतार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा से लेकर 35 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। वहीं आने वाले कुछ समय तक मौसम में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश में आने वाले कुछ समय में हवा की रफ्तार कम हो सकती है लेकिन गर्मी में इजाफा देखने को मिलेगा।

गर्मी दिखा रही तांडव

प्रदेश में गर्मी बढ़ने से लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को घर से बाहर जाना दूभर हो गया है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोग दोपहर में बाहर जाने से बच रहे हैं। आईएमडी की माने तो मौसम में कोई परिवर्तन नही होगा। जानकारी हो कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बारिश के कारण गर्मी देर से शुरू हुई है। वहीं अचानक से पारा बढ़ने लगा। मौसम विभाग ने बताया की अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक भीषण गर्मी भी दस्तक देने जा रही है।

कैसा रहेगा लखनऊ में तापमान

ताजा जारी अनुमान के मुतबिक आज राजधानी में आस आसमान साफ रहेगा। वहीं तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक हो सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। प्रयागराज में भी मौसम का मिजाज गर्म पहने वाला है। यहां पर अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक हो सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है।

Also Read: Today Rashifal: इस राशि के जातकों को होगा व्यापार में शानदार फायदा, जानें अन्य राशियों का हाल

Abhinav Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago