Categories: मनोरंजन

UP Weather Updates In Hindi: पहाड़ो कि बर्फ़बारी का असर उत्तर प्रदेश में, BHU के वैज्ञानिकों ने कहा- कोहरा अभी और बढ़ेगा

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
UP Weather Updates In Hindi: पहाड़ों की तेज बर्फीली हवाओं और बर्फ़बारी का उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। आज प्रदेश के औसत तापमान में करीब 7°C की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार देर रात प्रदेश में मेरठ और बरेली सबसे ठन्डे जिले रहे। मेरठ में 3 डिग्री जबकि बरेली में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, लेकिन आने वाले तीन से चार दिनों में कानपुर का तापमान सबसे ठंडा रहने वाला है और यहां पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। आज प्रदेश का औसत तापमान 8-10°C दर्ज किया गया।

प्रदेश के सभी जिलों में ठंड कहर देखने को मिल रहा है, गाजियाबाद से वाराणसी तक और गोरखपुर से झांसी तक सभी जिलों में ठंड बढ़ी है। लेकिन पश्चिमी यूपी में ठंड का आलम अवध और पूर्वांचल के इलाकों से ज्यादा है। शनिवार से ही राज्य में करीब 17 किमी. प्रति घंटे की रफ़्तार से ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। रविवार को भी 9 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर दर्ज की गई है।

प्रदेश कोल्ड वेव कि गिरफ्त में UP Weather Updates In Hindi

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि यूपी कोल्ड वेव की गिरफ्त में आ चुका है। आने वाले 3 दिनों तक इसी तरह से शीतलहर और कड़ाके की ठंड रहने वाली है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम बदला है। जम्मू और कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड की पहाड़ियों में काफी बर्फबारी हो रही है। इसका असर अब यूपी में भी देखा जा रहा है।

कोहरा अभी और बढ़ेगा UP Weather Updates In Hindi

बात करें कोहरे की, तो पीलीभीत, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर कोहरे की चपेट में रहे। ये कोहरा पश्चिमी पंजाब से उत्तर प्रदेश पहुंच रहा है। प्रो. मनोज कुमार ने आगे बताया है कि अगर इसी तरह से 3-4 दिन तक ठंड रही तो पूर्वांचल समेत पूरा प्रदेश कोहरे की चपेट में आ जाएगा। यह प्रकोप 3 दिन बाद खत्म होने की संभावना है। बीच में कुछ दिन लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है।

शनिवार को प्रमुख शहरों का तापमान UP Weather Updates In Hindi

शनिवार देर रात मेरठ का न्यूनतम तापमान 3°C पहुंच गया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 15.6°C था, जो पुरे प्रदेश में सबसे कम था। बरेली में भी न्यूनतम तापमान 4°C पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 15.6°C था। झांसी में न्यूनतम तापमान 4.7°C गया। आगरा का न्यूनतम तापमान 5.3°C और अधिकतम तापमान 19.6°C रहा। अलीगढ़ में अधिकतम 16.8°C और न्यूनतम तापमान 5.6°C गया। राजधानी लखनऊ में 20.5°C तक गया जो कि सामान्य से 4°C कम था। वाराणसी में 21°C तक तापमान गया। इसके अलावा कानपुर में 22.6°C, प्रयागराज में 21.8°C, गोरखपुर में 21°C और झांसी में 20.5°C तक पारा गया।

आने वाले दिनों में शहरों का संभावित तापमान UP Weather Updates In Hindi

शहर 20 नवंबर 21 नवंबर 22 नवंबर 23 नवंबर
कानपुर 21/3 21/4 22/4 23/6
वाराणसी 20/5 21/5 21/5 22/6
लखनऊ 20/11 20/10 21/12 21/13
आगरा 20/10 19/8 21/11 20/11
प्रयागराज 19/10 19/7 20/10 20/10

(तापमान अधिकतम/न्यूनतम °C में )

Read More: One and a Half Dozen Trains Will be Canceled in UP: उत्तर प्रदेश में 1 से 10 जनवरी तक रद्द हुईं डेढ़ दर्जन ट्रेनें, कई ट्रेनों का बदला रूट

Connect With Us: Twitter Facebook

Vaibhav Shukla

Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago