होम / UP Weather: यूपी में पछुआ हवा का कहर! तापमान में आ रही लगातार गिरावट, इन जिलों में सबसे ज्यादा ठंड

UP Weather: यूपी में पछुआ हवा का कहर! तापमान में आ रही लगातार गिरावट, इन जिलों में सबसे ज्यादा ठंड

• LAST UPDATED : December 14, 2023

India News(इंडिया न्यूज़),UP Weather: उत्तर प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। प्रदेश में न्यूनतम के साथ- साथ अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। यूपी की राजधानी लखनऊ से नोएडा और गाजियाबाद तक तापमान गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, मेरठ, बरेली और मुजफ्फरनगर में तापमान सबसे ज्यादा गिरा है। जिस कारण यहा सबसे ज्यादा ठंड का अहसास हो रहा है। बात लखनऊ की करें तो जिले में न्यूनतम तापमान में 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं दूसरी ओर सबसे ज्यादा सर्दी मुजफ्फरनगर में है जहां का पारा कम 5.4 डिग्री और बरेली में 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। जिस कारण न्यूनतम तापमान लुढ़कने से रात के समय ठंड बढ़ती जा रही है।

यूपी के शहरों के न्यूनतम तापमान (UP Weather)

  • राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे
  • मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.4 डिग्री
  • मेरठ में 4 डिग्री
  • बरेली में 5.5 डिग्री
  • प्रयागराज में 9 डिग्री
  • वाराणसी में 4 डिग्री
  • गाजीपुर में 5 डिग्री
  • सुल्तानपुर में 4 डिग्री
  • बलिया में 5 डिग्री
  • बहराइच में 0 डिग्री
  • औराई में 10 डिग्री
  • गोरखपुर में 8 डिग्री
  • कानपुर शहर में 4 डिग्री
  • शाहजहांपुर में 9 डिग्री
  • फुरसतगंज में 5 डिग्री
  • नजीबाबाद में 6 डिग्री

ALSO READ:

Ramnagar News: रामनगर में बाघ से दहशत! डरे ग्रामीणों ने की ये मांग 

Ayodhya Ram Mandir: कौन हैं अयोध्या राम मंदिर के पुजारी मोहित पांडे? जानें यहां

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox