होम / यूपी की योगी कैबिनेट ने मंजूर की तबादला नीति 2022, पुलिस महकमे में 40 हजार पदों पर होगी भर्ती

यूपी की योगी कैबिनेट ने मंजूर की तबादला नीति 2022, पुलिस महकमे में 40 हजार पदों पर होगी भर्ती

• LAST UPDATED : June 14, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में तबादला नीति 2022 को मंजूरी दे दी गई। इसकी जानकारी अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने दी। उन्होंने कहा कि इस नीति के तहत 15 से 30 जून तक तबादले किए जाएंगे। बैठक में पुलिस के 40 हजार पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई। बैठक में कृषि, उच्च शिक्षा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति सहित विभिन्न विभागों के करीब डेढ़ दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ेंः अमरनाथ यात्रा में हमले की साजिश, दो दिन में मारे गए छह दहशतगर्द

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox