Categories: मनोरंजन

Uttar Pradesh Byelection 2022: मैनपुरी-रामपुर सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 को आएगा रिजल्ट

Uttar Pradesh Byelection 2022

इंडिया न्यूज, मैनपुरी/रामपुर (Uttar pradesh): चुनाव आयोग ने मैनपुरी और रामपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होंगे जबकि 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। इसमें मैनपुरी लोकसभा सीट भी शामिल है। आपको बता दें कि हाल ही में मैनपुरी से सांसद रहे मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से यह सीट खाली है। मैनपुरी को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी की अपनी-अपनी तैयारी है। मैनपुरी सीट पर उपचुनाव काफी दिलचस्प हो सकता है।

कौन होगा मैनपुरी से दावेदार

अंदाजा लगाया जा रहा कि दिवगंत नेता मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव को सपा मैनपुरी से उपचुनाव का टिकट दे सकती है। लिहाजा ये चुनाव अखिलेश यादव के लिए कड़ी चुनौती हो सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है शिवपाल यादव को भी मनाने की कोशिशें राजनीतिक स्तर के बजाये परिवारिक स्तर पर चल रही है। शिवपाल ने भी पारिवारिक एकता पर ही जोर दिया है। अखिलेश जिसे उपचुनाव का टिकट देंगे उसमें शिवपाल की भी रजामंदी होगी।

आजम खान की विधायकी जाने पर खाली हुई सीट

5 विधानसभा सीटों के उप चुनाव में यूपी की रामपुर सीट भी शामिल है। यहां से आजम खान विधायक थे। हालांकि हेट स्पीच मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद यह सीट खाली हुई है। रामपुर विधानसभा सीट उन पांच सीट में से एक है जिन पर उपचुनाव होना है। रामपुर से विधायक रहे आजम खान को अप्रैल 2019 में उनके खिलाफ दर्ज हेट स्पीच के मामले में तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने अयोग्य बताया था।

यह भी पढ़ें: डबल मर्डर से मचा हड़कंप, एक ही परिवार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago