Categories: मनोरंजन

Uttar Pradesh Foundation Day 2022: उत्तर प्रदेश मना रहा 73वां स्थापना दिवस, जाने इसका इतिहास और रोचक तथ्य

Uttar Pradesh Foundation Day 2022

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
Uttar Pradesh Foundation Day 2022: देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) आज अपना 73वां स्थापना दिवस मना रहा है। उत्तर प्रदेश जनसंख्या, धार्मिक स्थल, संस्कृति के अलावा अपनी राजनीति को लेकर काफी चर्चा में रहता है। उत्तर प्रदेश देश की सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। इस समय उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के चलते राज्य की राजनीति गर्म है और पुरे देश की नजर इस राज्य पर तिकी हुईं है।

 

1950 में बदला था नाम

आज ही के दिन 1950 में यूपी का नाम बदला गया था। इससे पहले राज्य को संयुक्त प्रांत (United Provinces) के रूप में जाना जाता था। ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ (UP Foundation Day 2022) का आयोजन पहली बार 24 जनवरी, 1989 को महाराष्ट्र में किया गया था। इसके बाद से दूसरे प्रदेशों में किया जाता था। साल 2018 में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार ने ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ का आयोजन उत्तर प्रदेश में ही शुरु करने का फैसला लिया। सरकार के इस फैसले के बाद लखनऊ में होने वाले इस आयोजन के मुख्य अतिथि राज्यों के मुख्यमंत्री होते हैं।

उत्तर प्रदेश का इतिहास

उत्तर प्रदेश का इतिहास लगभग 4 हजार वर्ष पुराना है। एक समय में यह आर्यावर्त का प्रमुख भाग था। वाल्मीकि रामायण में वर्णित भगवान श्री राम का कौशल राज्य इसी क्षेत्र में था, जिसकी राजधानी अयोध्या हुआ करती थी। पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) शहर में हुआ था। विश्व के प्राचीनतम शहरों में से एक काशी (वाराणसी) भी उत्तर प्रदेश का हिस्सा है। साथ ही विश्व का सबसे बड़ा कुम्भ मेला भी इसी प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में सैकड़ों सालों से मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस खास मौके पर ट्वीट करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। सीएम ने कहा है कि ‘क्रांतिभूमि’ उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, प्रभु श्री राम व भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरा को अपने आचरण, कर्तव्य एवं मूल्यों से सुवासित करें। हम सभी ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के प्रति संकल्पवान हों।

Also Read : Women Face of BJP in UP : प्रचार में जुटीं अपर्णा, अदिति, प्रियंका, महिलाओं के बीच बनीं भाजपा की चेहरा

Connect With Us : Twitter Facebook

Vaibhav Shukla

Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago