होम / Uttar Pradesh: गोंडा लाया गया एयरफोर्स जवान का शव, बेटे को तिरंगे में लिपटा देख बेहोश हुई मां

Uttar Pradesh: गोंडा लाया गया एयरफोर्स जवान का शव, बेटे को तिरंगे में लिपटा देख बेहोश हुई मां

• LAST UPDATED : October 12, 2022

Uttar Pradesh

इंडिया न्यूज, गोंडा (Uttar Pradesh) । उत्तराखंड में शहीद हुए एयरफोर्स के जवान अमित कुमार सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव गोंडा लाया गया। अमित कुमार सिंह उत्तरकाशी में एडवांस माउंटिंग कोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे। सुबह से ही उनके घर पर भार्गव कॉलोनी में लोग जुट गए थे।

उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का ताता लगा लगा लोग नम आंखों से सही जवान की अंतिम विदाई दी। शहीद की मां अपने बेटे को तिरंगे में लिपटा देखकर बेहोश हो गईं। वहीं पत्नी और 1 साल के मासूम बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

शहीद अमित कुमार सिंह का शव उनके विंग के साथी लेकर पहुंचे थे।

पत्नी जयपुर में करती हैं जॉब

सभी ने नम आंखों से शहीद अमित कुमार सिंह को अंतिम विदाई दी। सेना के जवान की मौजूदगी में उनका पार्थिव शरीर उनके आवास से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। जहां पर अयोध्या में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। साथी कर्मचारी सुशील कुमार साहनी ने बताया कि अमित नवंबर में जयपुर गए थे। जयपुर में उसकी पत्नी जॉब करती हैं। 14 सितंबर को एडवांस माउंट ट्रेनिंग कोर्स के लिए गए।

उसके बाद एक बार पिक पर ट्रेनिंग के लिए ले जाया जाता है। द्रौपदी का डांडा 16800 फीट के आसपास है। वहां पर 4 अक्टूबर को सबमिट एडवांस करने गए थे। टॉप से कुछ दूरी पर 200 मीटर नीचे बर्फ का स्लैब टूट कर गिर गया। उस ग्रुप में 41 लोग थे। जिसमें साथ मास्टर व 34 ट्रेनर थे। उसमें 11 लोगों की जान बच गई। बाकी 29 लोग नीचे चले गए। 27 लोग की रिकवरी अभी तक हुई है, जो डेड पाए गए हैं। 2 लोग अभी भी लापता हैं, जिनका रेस्क्यू चल रहा है। अमित कुमार सिंह 2006 में एयरफोर्स में भर्ती हुए थे।

शहीद जवान अमित कुमार सिंह गोंडा के रहने वाले थे।

समाजसेवी उषा गुप्ता ने बताया की शहीद अमित कुमार सिंह शव घर आया है। ये बहुत दुखद घटना हुई है। अमित की ट्रेनिंग के दौरान हादसे में मौत हुई है। हम इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं।

यह भी पढ़ें- मायावती ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- सड़कों को गड्ढा-मुक्त बनाने के दावे खोखले

यह भी पढ़ें- Mulayam Singh Yadav: जब ड्राइवर के कहने पर नेता जी ने अधिकारियों के निलंबन को किया था निरस्त 

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox