Categories: मनोरंजन

Uttar Pradesh: गाजियाबाद में कल तीन हजार जोड़े बंधन में बधेंगे, 35 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था, नाश्ते में ब्रेड पकौड़ा मिलेगा

Uttar Pradesh

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। गाजियाबाद में गुरुवार को एक विशाल सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गाजियाबाद के कमला नेहरू पार्क में सामूहिक विवाह कार्यक्रम होगा। इसमें गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर के 3000 जोड़े से अधिक लोग एक साथ विवाह के बन्धन में बंधेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर जोड़ों को आर्शीवाद देने की प्रबल संभावना है।

एक जोड़े को मिलेगें 75,000 रुपए
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिक ही पात्र होगें, जिनका पंजीकरण श्रम विभाग में 1 वर्ष पुराना हो। योजना के तहत 75,000 रूपये दिये जाते हैं। इनमें से 10,000 रूपये पहले पोशाक खरीदने के लिए और 65,000 रूपये विवाह के उपरान्त श्रमिक के खाते में भेजे जाते हैं।

35 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था, नाश्ते में ब्रेड पकौड़ा
इस सामूहिक विवाह के दौरान करीब 35 हजार लोगों के खाने के साथ नाश्ते का भी इंतजाम है। खाने में पूरी, सब्जी, छोले, नान और पनीर के अलावा मिठाई का भी इंतजाम रहेगा। नाश्ते में ब्रेड पकौड़ा और चाय दी जाएगी। इसका पूरा खर्चा उत्तर प्रदेश सरकार उठाएगी।

1172 मुस्लिम जोड़े शामिल होंगे
मिली जानकारी के मुताबिक इस विशाल सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गाजियाबाद के 1710, बुलंदशहर के 794 और हापुड़ के 568 जोड़े शामिल होंगे। सुरक्षा की दृष्टि से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इसमें 182 विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। वैवाहिक कार्यक्रम में 1863 हिंदू और 1172 मुस्लिम आदि जोड़े शामिल होंगे। मुस्लिम जोड़ों के लिए अलग से पंडाल बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 26 लाख की डेथ क्लेम पॉलिसी के लिए 11 साल की बच्ची का मर्डर, पड़ोसी ने जुर्म कबूला तो हैरान रह गए पुलिसवाले

यह भी पढ़ें: दुकानदार ने स्कूटी हटाने के लिए कहा तो विधायक को आया गुस्सा, रात में ही चलवा दिया बुलडोजर

Connect Us Facebook | Twitter

 

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago