Categories: मनोरंजन

Uttarakhand: मसूरी में कैबिनेट मंत्री जोशी के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

Uttarakhand

इंडिया न्यूज, मसूरी (Uttarakhand)। मसूरी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में बैठक की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के शासन में मसूरी में भाजपा विधायक और कैबिनेट मंत्री व प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद भी पालिका में भ्रष्टाचार की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि पालिका अध्यक्ष अपनी मनमानी कर सभी नियमों को ताक पर रखकर मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों पर वेंडर जोन और आवास के नाम पर निर्माण करा रहे हैं। जबकि संबंधित विभाग द्वारा चालान की कार्रवाई की जा चुकी है। परंतु भ्रष्टाचार में लिप्त एमडीडीए के अधिकारी कार्यवाही नहीं हो रही है।

अधिकारी भ्रष्टाचार पर गंभीर नहीं
मसूरी नगर पालिका सभासद गीता कुमाई ने कहा कि कई बार उनके द्वारा शासन और प्रशासन स्तर पर नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की गई है। लेकिन कोई भी अधिकारी भ्रष्टाचार को लेकर कार्रवाई नहीं कर रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेष की भाजपा की भ्रश्टचार की जीरो बैलेंस की सरकार पर भी मसूरी की जनता सवाल कर रही है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है। उन्होने कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी और सरकार से पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनिमितताओं के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

शहीदों की मूर्ति से हो रही छेड़छाड़
राज्य आंदोलनकारी ललित मोहन काला ने कहा कि मसूरी उत्तराखंड आंदोलन की जननी है। जहां पर 6 लोगो ने अपनी शहादत दी थी। मगर नगर पालिका प्रशासन द्वारा सभी नियमों को ताक पर रखकर मसूरी के शहीद स्थल और शहीदों की लगी मूर्ति से छेड़छाड़ की जा रही है। पालिका द्वारा षहीद स्थल से सटे हवाधर को तोडकर रेस्टोरेंट बनाया जा रहा है। जिसका मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा चालान की कार्रवाई की गई है। परंतु दुर्भाग्यवश चालान के बाद भी काम बदस्तूर जारी है। उन्होंने कहा कि शहीदों का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मसूरी नगर पालिका के नामित सभासद मदन मोहन शर्मा ने कहा कि उनके द्वारा कई बार मसूरी नगर पालिका की बोर्ड बैठक में कंपनी गार्डन में अटल जी के आदमकद मूर्ति लगाने का प्रस्ताव को रखा गया। परंतु पालिका प्रशासन द्वारा उनको मात्र आश्वासन ही दिया जा रहा है जबकि अटल जी की मूर्ति लगाने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। बैठक में साफ तौर पर देखा गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं में पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर अपनी ही सरकार और क्षेत्र के विधायक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भाजपा मंडल के प्रति भी आक्रोश देखा गया।

यह भी पढ़ें: मोहनावाला के बाद अब रायघटी और माडाबेला में विवाद, जबरन गन्ने की फसल काटने का आरोप  

Connect Us Facebook | Twitter

 

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago