Categories: मनोरंजन

Mussoorie: उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा और उत्तराखंड के डीजीपी पर बोला हमला, डीजीपी के इस्तीफे की किया मांग

Mussoorie

इंडिया न्यूज, मसूरी (Uttarakhand): कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह माहरा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा और डीजीपी पर जमकर हमला बोला। माहरा ने कहा कि अंकिता भंडारी के साथ कई ऐसे अपराध प्रदेश में हुए, जिनका खुलासा आज तक नहीं हो पाया। यह सब भाजपा की विफलता है। जिसके आधार पर डीजीपी को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि डीजीपी के द्वारा अपराधियों के साथ आंदोलनकारियों को भी जोड़ दिया है।

पुलिस की लाठी का जवाब कार्यकर्ता देंगा गुलाब से
डीजीपी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकी दी जा रही है। उन्होने कहा कि लोकतंत्र में जुलूस निकालना अपनी बात करना और लोगों को समझाना अधिकार है। अगर इसे रोकने की कोशिश की जाएगी तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीजीपी हिटलर नहीं है और पुलिस की लाठी का जवाब कांग्रेस कार्यकर्ता गुलाब से देंगा। उन्होंने डीजीपी को नकारा और नाकामयाब बताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को चौपट करने में डीजीपी का अहम योगदान है।

महिला उत्पीड़न के केस बढ़े
उन्होंने कहा कि हाल में नेशनल क्राइम ब्यूरो की जो रिपोर्ट आई है, उससे साफ है कि महिला उत्पीड़न के केस उत्तराखंड में बढ़े हैं। उत्तर प्रदेश की पुलिस उत्तराखंड में आकर आतंकवादी को पकड़ती है, लेकिन उत्तराखंड पुलिस को पता ही नहीं चलता है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के हत्याकांड में पुलिस द्वारा सबूत मिटाए गए है। क्योंकि अंकिता भंडारी केस में लिप्त वीआईपी को बचाया जा रहा है।

भारत को जोड़ने का काम कर रही कांग्रेस
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा उसके नाम से ही पता लगता है, कि भारत को जोड़ने का काम कांग्रेस कर रही है। यह नारा है कि जब-जब गांधी चलता है तो देश का दुश्मन हिलता है। कांग्रेस का नारा है नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का, क्योंकि भाजपा की केंद्र और राज्य में सरकार है। उनका ध्यान मात्र वोटों का ध्रुवीकरण पर है। कभी मुसलमान की बात कर रहे हैं,कभी मंदिर मस्जिद की बात कर रहे हैं। कभी मजार और मंदिरों की बात कर रहे हैं। जबरन धर्मांतरण कानून लाया जा रहा है। परंतु अंकिता भंडारी पिंकी आदि के बारे में कोई बात नहीं की जा रही है। बेरोजगारों की बात नहीं की जा रही है। प्रदेश में अनेक भर्तियों में घोटाले हुए हैं। उसकी बात यह लोग नहीं कर रहे हैं। वही सरकार के खिलाफ जो माहौल बन रहा है, उसका जवाब भारत जोडों यात्रा के माध्यम से दी जा रही है।

प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी सही तरीके से नहीं कर रही काम
उत्तराखड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने मसूरी में आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने माना है कि प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी सही तरीके से काम नहीं कर रही है। तेरी मेरी फाइल में जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की बात कोई ब्यूरोक्रेट सुनने को तैयार नहीं है। उन्होने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। खुद भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बात को स्पष्ट किया है। उन्होने कहा कि अगर मुख्यमंत्री डीजीपी को हटाने की कार्रवाई करते तो शायद ब्यूरोक्रेसी और अधिकारियों में इसका फर्क पड़ता है। परंतु मुख्यमंत्री को भी प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था से कुछ लेना देना नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस में नहीं है कोई गुटबाजी
उत्तराखड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी लोग अपने अपने स्तर से कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा निकाली गई रैली की भी सराहना करते हुए कहां की करण माहरा अपने स्तर से काम कर रहे हैं। संगठन को किस तरीके से मजबूत किया जाए इसको लेकर लगातार विचार विमर्श किया जा रहा है। जिससे कांग्रेस को नई ऊर्जा के साथ प्रदेश में खड़ा किया जा सके। आगामी चुनाव के लिए तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस प्रदेश में कैडर बेस पार्टी होगी।

यह भी पढ़ें: रास्ता बंद होने से थमी बारात, सड़क पर धरने पर बैठे दुल्हे राजा

Connect Us Facebook | Twitter

Aditya Shukla

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago