Uttarakhand
इंडिया न्यूज, लक्सर (Uttarakhand) । उत्तराखंड में गुरुवार को पुलिस ने एक मानव तस्कर को पकड़ा है। दो बच्चे भी बरामद किए हैं। आरोप है कि तस्कर बच्चों को अगवा कर उनके साथ रेप करता था। इसके बाद उन्हें बेच देता था। आरोपी के खिलाफ दिल्ली में भी केस दर्ज है। उसे जेल भेज दिया गया है।
21 अगस्त को पुलिस से हुई थी शिकायत
दरअसल 21 अगस्त को लक्सर निवासी एक स्थानीय महिला कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बच्ची को किसी अज्ञात द्वारा बहला-फुसलाकर कोल्ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में रेप में किया गया। जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल की तो एक CCTV फुटेज मिला। जिसमें अहम सुराग हाथ लगा।
चाइल्ड लाइन की आड़ में कर रहा था तस्करी
एसएसपी लक्सर अजय सिंह ने बताया कि 16 नवंबर की देर शाम लक्सर रेलवे स्टेशन से आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी की पहचान मोहम्मद मुस्ताक के रूप में हुई। वह चाइल्ड लाइन और अनाथ आश्रम की आड़ में बच्चों की तस्करी कर रहा था। उसके खिलाफ दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना में एक मुकदमा दर्ज चल रहा है। फिलहाल आरोपी को हवालात भेज दिया गया है। दो बच्चे भी बरामद हुए हैं। एक को दिल्ली बस अड्डे से दूसरा गाजियाबाद से अगवा कर देहरादून और बदायूं में बेचा दिया गया था।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कैंची धाम मंदिर में माथा टेका, फैंस के संग खिंचाई फोटो
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…