होम / Uttarakhand: क्रिसमस के बाद बर्फबारी होने की उम्मीद, मसूरी के कंपनी गार्डन में बिछी पाले की सफेद चादर

Uttarakhand: क्रिसमस के बाद बर्फबारी होने की उम्मीद, मसूरी के कंपनी गार्डन में बिछी पाले की सफेद चादर

• LAST UPDATED : December 20, 2022

Uttarakhand

इंडिया न्यूज, उत्तराखंड (Uttarakhand): उत्तराखंड के मौसम में ठंडक लगातार बढ़ रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड से लोग में ठिठुरन है। कहीं धुंध तो कहीं पाला परेशानी का कारण बना हुआ है। मंगलवार को सुबह मौसम का मिजाज कुछ बिगड़ा दिखाई दिया।

बारिश और बर्फबारी की संभावना
सुबह कई जगहों पर कोहरे की चादर दिखाई दी। जिससे लोगों में ठिठुरन महसूस हुई। ऐसे में लोग पहले की अपेक्षा अधिक गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकल रहे। वहीं मसूरी के कंपनी गार्डन में पाला जमने से जमीन सफेद हो गई है। बर्फबारी का इंतजार भी अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग ने मसूरी के साथ हीधनोल्टी, औली, हर्षिल समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 27 दिसंबर के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

कड़ाके की ठंड के चलते पाला मुसीबत
प्रदेश में भले ही कई दिनों से बारिश और बर्फबारी न हुई हो। लेकिन तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के चलते पाला मुसीबत बढ़ा रहा है। तो मैदान में कोहरा परेशानी खड़ा कर रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से सुरक्षा एजेंसियों की चुनौतियां बढ़ गई हैं। यहां तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इन हालातों में भी हिमवीर चीन सीमा पर जुटे हैं। वे बर्फ पिघलाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश में अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है। यही कारण है कि हर साल दिसंबर में जो मौसम रहता है। वह इस बार देखने को नहीं मिल रहा है। लेकिन जल्द ही मौसम बदलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: नववर्ष 2023 का स्वागत होगा ऋषिकेश में पहाड़ी पारंपरिक भोज संग, इस बार पर्यटकों के लिए जश्न होगा खास

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox