होम / Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कमजोर पड़ा मानसून, बना हल्की बौछारों का क्रम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कमजोर पड़ा मानसून, बना हल्की बौछारों का क्रम

• LAST UPDATED : September 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है। ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। वहीं अधिकांश समय धूप खिली रहने से उमसभरी गर्मी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 5 दिनों तक हल्की बौछारों का क्रम बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजस्थान से मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके बाद लगभग 1 सप्ताह से 10 दिन के भीतर मानसून उत्तराखंड से भी विदा हो सकता है।

ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम इसी तरह का बना रहने का अनुमान है। ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में बादलों के बीच धूप भी निकल सकती है। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मानसून की विदाई संभव है।

बारिश की संभावना 71%

उत्तराखंड में आज सुबह का तापमान सुहावना बना रहेगा। उत्तराखंड में आज शाम का तापमान 31°C तक पहुंच सकता है। शाम के समय बारिश की संभावना 71% जताई गई है।

Read more: Garhwal Fanna Recipe: एक प्रसिद्ध गढ़वाली व्यंजन जिसे आप बना सकते हैं नाश्ते में, जानें रेसिपी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox