होम / UTTARPRADESH : ताजमहल देखने का इंतजार ब्रायन लारा को लगा सदियों जितना लंबा

UTTARPRADESH : ताजमहल देखने का इंतजार ब्रायन लारा को लगा सदियों जितना लंबा

• LAST UPDATED : February 22, 2022

 

दुनिया भर का हर सेलेब्रिटी एक बार ताज का दीदार जरूर करना चाहता है, लेकिन वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को ताजमहल की खूबसूरती का दीदार करने के लिए एक रात का भी इंतजार भी सदियों जितना लंबा लगा। उन्होंने रविवार को आगरा के एक होटल में पूरी रात करवटें बदलते हुए काटी और भोर होते ही ताजमहल की खूबसूरती निहारने जा पहुंचे। दरअसल, ब्रायन लारा रविवार की शाम को आगरा पंहुच गए थे।

 

सुबह करीब पौने सात बजे ताज परिसर में पहुंचे ब्रायन लारा करीब ढाई घण्टे तक वहाँ रहे और ताजमहल की खूबसूरती को अपलक निहारते रहे। इस दौरान उन्होंने न केवल ताज के निर्माण और पच्चीकारी की जानकारी ली, बल्कि मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज महल की मुहब्बत के बारे में भी जाना।

 

ब्रायन लारा रविवार की शाम को आगरा पंहुच गए थे। जब तक वे ताजमहल देखने पहुंच पाते, स्मारक के बंद होने का समय हो गया। इससे मायूस होकर लारा एक बार को वापस जाने की सोचने लगे, लेकिन ताजमहल के दीदार की ख्वाहिश ने उन्हें रुकने पर मजबूर कर दिया। रात भर के इंतजार के बाद सुबह होते ही लारा ताजमहल पहुंच गए।

ब्रायन लारा ने बताया कि वह इससे पहले वर्ष 1984 में ताजमहल देखने आए थे। उस समय वह बहुत छोटे थे। इस बार ताजमहल काफी अच्छा लगा। यह एक अजूबा है। रखरखाव पहले से भी बेहतर हो गया है।

 

Also Read : UTTARPRADESH ELECTION : नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस का कड़ा पहरा

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox